Advertisment
छत्तीसगढ़

नशे में धुत्त होकर पहुंचा दूल्हा, लड़की वालों ने लौटाई बारात

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बाकायदा ढोल- नगाड़े के साथ बारात गई थी। लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि, दूल्हे को बिना दुल्हन के ही अपनी बरात को लेकर वापिस लौटना पड़ा। बैकुंठपुर जनपद पंचायत के ग्राम आनी में बारात आई थी। लेकिन शादी में दूल्हा शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंचा। जिसके बाद घंटो विवाद चला और बिना शादी के दूल्हा सहित बाराती को वापस भेज दिया गया।

 

दो वर्ष पहले घर से लौटी बारात

दो वर्ष पहले चुईया गांव के रहने वाले कोटवार बंधनदास महंत की बेटी अंजली महंत का विवाह पंप हाउस निवासी येमदास मानिकपुर के बेटे मनीष दास कल 16 मई को तय था। इसी दौरान बारात परघनी के समय डीजे में बाराती और घराती दोनों पक्षों के द्वारा डांस किया जा रहा था। इसी बीच दुल्हे के दोस्त शराब के नशे में डांस करने लगे और दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना ज्यादा हुआ की नाराज दूल्हा और उसके पिता बिना दुल्हन लिए वापस घर लौट आये। इस कारण लड़की का परिवार काफी विचलित हो गये।

इसे भी पढ़ें:  Modi Cabinet 3.0 : शहरी विकास राज्य मंत्री बनाए गए तोखन साहू

सरपंच ने दी पुलिस को जानकारी

इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम चुहिया के सरपंच शिवराज राठिया द्वारा थाना बालको नगर को घटना के सम्बंध में अवगत कराया गया. जिसके सम्बंध में पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया। तत्काल घटना की गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए यथा सम्भव मदद करने निर्देश देने पर तत्काल दोनो पक्षों को समझाइस दिया गया। लड़के के पिता एवं लड़की के पिता को समझाने पर दोनो पक्ष पुलिस की उपस्थिति में शादी करने राज़ी होने पर दूल्हे मनीष दास का विवाह दुल्हन अंजली महंत के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ सम्पन्न ग्राम चुहिया में कराया गया।

इसे भी पढ़ें:  खुद को कांग्रेस नेता बताकर 4 लाख की ठगी, कोरबा में पॉक्सो एक्ट के तहत जमानत दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles