Advertisment
क्राइमनई दिल्ली

नोएडा के क्लीनिक में महिला डॉक्टर करती थी सर्जरी, पुलिस ने मारी रेड तो रह गई हक्‍की-बक्‍की…

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली: नोएडा के एक क्लीनिक में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर ऐसे रैकेट का भंडाफोड़ किया है जो गैर कानूनी रूप से अंग प्रत्यारोपण (Orgnan Transplant) का धंधा किया करता था. पुलिस ने बाकायदा रेड मारकर इस इंटरनेशनल रैकेट का भांडा फोड़ा है. इस रैकेट में डोनर दरअसल दिल्ली एनसीआर या आसपास के किसी राज्य से नहीं होते थे बल्कि बांग्लादेश से बुलाए जाते थे. इस पूरे मामले में एक महिला डॉक्टर की भूमिका भी हैरान करती है. पुलिस ने इस पूरे मामले में चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश और दिल्ली-एनसीआर में चल रहे एक ऑर्गन ट्रांसप्लांट रैकेट के सिलसिले में दिल्ली की एक डॉक्टर के साथ कम से कम छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह छापा टिप ऑफ यानी अपनी गुप्त सूचना के आधार पर मारा था. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्राइम ब्रांच इस मामले पर दो महीने से गोपनीय तरीके से काम कर रही थी. जब मामले की छानबीन की गई तो एक के बाद एक हैरतअंगेज बातें सामने निकल कर आईं.

इसे भी पढ़ें:  40 लाख की ठगी में शामिल आरोपी ने पुलिस को दिया चकमा, थाने की खिड़की खोल हुआ फरार…

करीब तीन साल तक चलता रहा गैरकानूनी लेन-देन

पुलिस ने बताया कि ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए दानदाता (Organ Doner) और जिन्हें ये लगाए जा रहे थे, वे भी बांग्लादेश से हैं. ये वे लोग थे जिन्हें ऑर्गन की जरूरत थी और जिन्हें सर्जरी के लिए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत लाया गया था. एक महिला डॉक्टर, जो अब दिल्ली के एक साउथ ईस्ट हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन के रूप में काम कर रही है ने कथित तौर पर 2021 और 2023 के बीच बांग्लादेश के कुछ लोगों की सर्जरी की थी. फिलहाल इस एंगल पर भी जांच चल रही है.

इसे भी पढ़ें:  VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता की हत्या: दरभंगा के घर में मिला शव, धारदार हथियार से किया गया कत्ल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles