Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसछत्तीसगढ़रायपुर

BJP में शामिल हुए चंद्रशेखर शुक्ला का बड़ा बयान

पूर्व CM बघेल को बताया गोबर चोर, कहा- चोरों के साथ काम करने में हो रही थी परेशानी, इसलिए मोदी परिवार का बना हिस्सा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला आज भाजपा में शामिल हो गए हैं. कवर्धा में आयोजित सभा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में उन्होंने BJP की सदस्यता ली. भाजपा में शामिल होने के बाद चंद्रशेखर शुक्ला ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गोबर चोर कहा. शुक्ला ने कहा कि चोरों के साथ काम करने में परेशानी हो रही थी, इसलिए मोदी परिवार में शामिल हुआ हूं.

उल्लेखनीय है कि चंद्रशेखर शुक्ला ने 9 मार्च को इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर प्रदेश महामंत्री पद से अपना इस्तीफा पेश किया था. इस पत्र में चंद्रशेखर शुक्ला ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा था कि मैंने अपने जीवन के बहुमूल्य और श्रेष्ठ समय अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिकाओं के साथ पार्टी को समर्पित किया, लेकिन पार्टी अपनी मूल विचारधारा से हट कर तुष्टीकरण की दिशा में कार्य करने लगी.

इसे भी पढ़ें:  लोकसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ में 2019 का ट्रेंड बरकरार, इस बार भी तीन महिला सांसद करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधित्व

चंद्रशेखर शुक्ला ने आगे लिखा कि अपनी बारम्बार उपेक्षा और अपमान से मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि इन पदों में काम करना मेरे लिए दुश्वार है. निवेदन है कि मुझे प्रदेश महामंत्री के पद से भार मुक्त कर मेरा इस्तीफा स्वीकार करें.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles