Advertisment
Uncategorized

युवती ने हुस्न के जाल में युवक को फंसाया, मिलने के लिए बुलाया, गया तो करने लगी ऐसी हरकत उड़ गए होश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक युवती ने डेटिंग एप के जरिए दोस्ती कर युवक को फंसाया. इसके बाद क्लब में ले जाकर वसूली करने लगी. आरोप है कि क्लब संचालक के साथ मिलीभगत कर युवती गिरोह बनाकर धोखाधड़ी कर रही है.

मुरादाबाद के रहने वाले एक युवक से क्लब संचालक ने मारपीट कर 15 हजार रुपए ले लिए. किसी तरह युवक वहां से जान बचाकर भागा और कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. युवक हाल में राजनगर एक्सटेंशन में रहता है. युवक का कहना है कि युवती ने बातचीत कर उसे राजनगर में बुलाया. जहां से युवती उसे एक हार्ट बीट नामक क्लब में ले गई. वहां उन्होंने कोई ऑर्डर नहीं किया इसके बावजूद वेटर ने उनकी मेज पर बीयर व अन्य सामान लाकर रख दिया.

इसे भी पढ़ें:  300 यूनिट मुफ्त बिजली, बिजली बिल भरने वालों की हुई मौज, पूरे देश के नया नियम हुआ लागू, जानें

कुछ देर बाद थोड़े से सामान का 37 हजार रुपए का बिल लाकर थमा दिया. बिल देखकर उसके होश उड़ गए. उसने इतने रुपए नहीं होने की बात कही तो क्लब स्टॉफ, बाउंसर व अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की. आरोप है कि इसी बीच मौका देखकर युवती वहां से भाग गई. युवक ने बताया कि उनके साथ जब मारपीट हुई तो उन्होंने अपने दोस्त से 10 हजार रुपए क्लब संचालक को पेटीएम कराए और पांच हजार रुपये नकद दिए. इसके बाद वे वहां से जान बचाकर भागे.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles