Advertisment
Uncategorized

OLA शोरूम में इलेक्ट्रिक बाइक में लगी आग, VIDEO:बिलासपुर में कर्मचारियों ने जलती बाइक को फेंका बाहर, चार्ज करते वक्त हुआ हादसा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में OLA की इलेक्ट्रिक बाइक में आग लग गई। बताया जा रहा है कि बाइक शोरूम के बाहर खड़ी थी, तभी अचानकर आग लग गई। हादसे में बाइक जलकर राख हो गई है। पूरा मामला सरकंडा-सीपत रोड स्थित OLA इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जहां आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक बाइक जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

सर्विसिंग के लिए लेकर आया था ग्राहक

DSP सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि नूतन चौक के पास OLA इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम है। शनिवार की शाम यहां पर एक ग्राहक अपनी गाड़ी को सर्विसिंग के लिए लेकर आया था। सर्विसिंग के बाद कर्मचारी वाहन की बैटरी को चार्ज कर रहे थे। इसी दौरान वाहन में आग लग गई।

इसे भी पढ़ें:  UPSC चेयरमैन मनोज सोनी का इस्तीफा: कार्यकाल पूरा होने से पांच साल पहले छोड़ा पद, जानें क्या बताई वजह

कर्मचारियों ने जलती गाड़ी को शोरूम से बाहर फेंका

DSP ने बताया कि OLA इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में मौजूद कर्मचारियों ने जलती हुई गाड़ी को शोरूम के बाहर फेंक दिया। इससे दूसरी गाड़ियां आग की चपेट में आने से बच गई, नहीं बड़ा हादसा हो सकता था। कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी से आग को काबू कर लिया।

एक बाइक जलकर राख हो गई

डीएसपी बघेल ने बताया कि घटना की सूचना पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई थी, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग से एक गाड़ी पूरी तरह राख हो गई है। फिलहाल घटना की शिकायत किसी ने थाने में नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : अब CBI के शिकंजे में एपी त्रिपाठी, राज्य सरकार की मंजूरी के बाद जांच शुरू

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles