Advertisment
Uncategorized

ओवैसी की जीभ कटाने वाले को मिलेगा 21 लाख इनाम, जानिए किसने किया ऐलान ?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हैदराबाद के सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 18वीं लोकसभा की कार्यवाही के दूसरे दिन संसद सदस्य के रूप में शपथ ली. इस दौरान ओवैसी ने जाते-जाते जय फिलिस्तीन का नारा लगा दिए. जिसके बाद देशभर में सनातनी हिंदुओं का गुस्सा ओवैसी के खिलाफ बढ़ गया है. इसी बीच ओवैसी को लेकर श्री कृष्ण जन्मभूमि केस के पक्षकार ने बड़ी घोषणा कर दी है.

ओवैसी ने सांसद के तौर पर शपथ लेते समय जय भीम, जय तेलंगाना, जय फिलिस्तीन का नारा लगाया. जिसके बाद श्री कृष्ण जन्मभूमि केस के पक्षकार दिनेश शर्मा ने ओवैसी की जीभ काटने वाले को 21 लाख का इनाम देने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि ओवैसी भारत माता की जय क्यों नहीं बोलता.

इसे भी पढ़ें:  क्या चाइल्ड पोर्न देखना अपराध, SC में फैसला सुरक्षित:केरल HC बोला- अकेले देखना क्राइम नहीं; मद्रास HC ने कहा- फोन में रख सकते

दिनेश शर्मा ने कहा कि ”ओवैसी हमेशा से हमारे धर्म के खिलाफ बोलता है. हमारे देश के खिलाफ बोलता है. ओवैसी खाता हिन्दुस्तान का है और गुण उनका गाता है, जो हमारे हिंदुस्तान के खिलाफ जो बाहरी शक्तियां लगी हुई हैं.” उन्होंने कहा, ”ऐसे व्यक्ति की सांसद सदस्यता खत्म होनी चाहिए. ये लोग हमारे देश में दंगा भड़काना चाहते हैं. जिस प्रकार से ओवैसी ने कहा है ‘जय फिलिस्तीन’, उसने कभी नहीं कहा जय हिंद, जय भारत, भारत की माता की जय.”

जो ओवैसी की जीभ काटेगा उसे 21 लाख का इनाम मिलेगा

शर्मा ने कहा कि मैं सभी सनातनी हिंदुओं और भाइयों से कहना चाहता हूं कि जो भी सनातन हिंदू ओवैसी की जीभ को काटेगा, श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की तरफ से उसे 21 लाख का इनाम दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति की जीभ काट देनी चाहिए. जो हमेशा से देश के खिलाफ बोलता है… हमारे धर्म, देश के खिलाफ बोलता है. आज तक ओवैसी ने भारत माता की जय नहीं बोला.

इसे भी पढ़ें:  वाराणसी के कैंट स्टेशन पर भड़की भीषण आग, 200 गाड़ियां जलकर खाक, Video

लगातार पांचवी बार सांसद चुने गए Owaisi

गौरतलब है कि असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद लोकसभा सीट से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की है. ओवैसी को इस बार कुल 6,61,981 वोट मिले और उन्होंने बीजेपी की माधवी लता को 3,38087 वोटों से मात दी है. इससे पहले 2019 के चुनाव में ओवैसी ने कुल 58.95% वोट शेयर के साथ जीत दर्ज की थी.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles