Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमसरगुजा

बाप ने ली 5 साल के मासूम की जान : पहले बेटे का गला घोटा, फिर लटककर दे दी अपनी जान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना निकलकर सामने आई है। जहां पिता ने अपने 5 साल के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पिता फांसी के फंदे पर झूल गया और जान दे दी। पिता और 5 साल के मासूम की खबर लगते ही पूरे गांव में मातम छा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटछाल बैगापारा मोहल्ले का है। जहां पिता ने अपने 5 साल के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद पिता फांसी के फंदे पर झूल गया और जान दे दी। जिसके बाद मामले की जानकारी मोहल्ले वासियों ने सीतापुर पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू

डिप्रेशन में था मृतक 

पुलिस ने बताया कि, मृतक देवकुमार पिता अमरविलास की पत्नी की तीन महीने पहले मौत हो गई थी। जिसके कारण वह डिप्रेशन में  चला गया था और काफी परेशान रहता था। मृतक के कुल तीन बच्चे थे जिसमें मृतक 5 साल का मासूम सबसे छोटा था। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर अस्पताल भिजवा दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles