मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने घर में चल रहे देह व्यापार (Sex Racket) का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने छापेमार कार्रवाई में 2 कॉल गर्ल (Call Girl) और एक युवक को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा. फिलहाल मामले में पुलिस ने देह व्यापार संचालिका समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
मामला कस्बा खतौली का है. जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक घर में छापेमार कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. 2 कॉल गर्ल और एक युवक आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए. SDM अपूर्वा यादव, CO रामाशीष यादव ने संयुक्त रूप से इस कार्रवाई को अंजाम दिया.
पुलिस की कार्रवाई के दौरान घर के अंदर से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई हैं. मौक़े से पकड़ी गई दोनों लड़कियां मेरठ की रहने वाली हैं. जो देह व्यापार के लिए हर दिन यहां आती थी. सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि नगर में देह व्यापार धंधे की सूचना मिली थी. पुलिस टीम को निगरानी के लिए लगाया गया.