Advertisment
छत्तीसगढ़ बिलासपुरजरूरत की खबरशिक्षा – रोज़गार

SECR में 3937 असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती होगी:पहले चरण में 1192 पदों पर रिक्रूटमेंट; ITI डिप्लोमा कंपलसरी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में असिस्टेंट लोको पायलट के 3 हजार 937 पदों पर भर्ती की जाएगी। पहले चरण में 1192 पदों पर भर्ती होगी। बिलासपुर जोन की महाप्रबंधक नीनू इटियेरा ने कहा कि इसके लिए स्वीकृति मिल गई है। रेलवे बोर्ड के जरिए नियुक्तियां की जाएंगी।

इसकी प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इसके लिए 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। ITI डिप्लोमा होना अनिवार्य है। उन्होंने रनिंग स्टाफ की समस्या और खाली पदों को लेकर स्थिति साफ की। महाप्रबंधक नीनू इटियेरा ने बिलासपुर जोन की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि रेलवे जोन में सुरक्षा और संरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर तेजी से काम किया जा रहा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहली महिला महाप्रबंधक हैं नीनू इटियेरा।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहली महिला महाप्रबंधक हैं नीनू इटियेरा।

पहले चरण में 1192 पदों पर भर्ती की जाएगी

इसे भी पढ़ें:  पुरानी हटरी बाजार के पास घर में मिली भाई – बहन की लाश, इलाके में फैली सनसनी

उन्होंने कहा कि रेलवे भर्ती बोर्ड से बिलासपुर जोन के 3973 असिस्टेंड लोको पायलट के खाली पदों को भरने की मंजूरी मिल चुकी है। पहले चरण में 1192 पदों पर जल्द ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इन पदों में आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त संस्थानों से मैट्रिक (10वीं)/एसएसएलसी,ITI अनिवार्य है।

यात्री सुविधाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखकर काम

नीनू इटियेरा ने कहा कि यही वजह है कि यात्री सुविधाओं और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर जोन के अलग-अलग मंडल में काम चल रहा है। ब्लॉक के दौरान कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है। इस वजह से ट्रेनों को स्थगित या रूट डायवर्ट किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पनीर खाने वाले सावधान ! …ये बहुत ही खतरनाक है ! खाद्य विभाग ने जब्त किया 2500 किलो नकली पनीर, फैक्ट्री सील

नई भर्ती से रनिंग स्टाफ की समस्या दूर होगी

रेलवे जोन महाप्रबंधक ने कहा कि जोन के रनिंग स्टाफ की ड्यूटी टाइम और रेस्ट को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। लोको इंस्पेक्टर हर लोको पायलट की ड्यूटी को ध्यान में रखते हैं। यहां तक की उनके आराम समेत अन्य सुविधाओं को लेकर उनके परिवार के लोगों से भी काउंसिलिंग की जाती है। रनिंग स्टाफ के मामले में हम गंभीर है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles