Advertisment
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़

पिता ने सोए हुए बच्चों को उठाकर खेला खूनी खेल, बेटी और बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी कर लिया जहर का सेवन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही 10 वर्षीय बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और वहीं अपनी 20 वर्षीय बेटी पर भी धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद आरोपी पिता ने खुद भी जहर सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की. लेकिन समय रहते गंभीर रूप से घायल बेटी और पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है. यह खौफनाक घटना कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के रेंहुटा गांव की है.

इसे भी पढ़ें:  बुलडोजर रैली निकालकर सीएम योगी का हुआ छत्तीसगढ़ में ऐसा स्वागत

रेंहुटा गांव निवासी रामफल साहू, जो खेती-किसानी करता है. उसने तीन शादी की है, वह आदतन शराबी है. जिसकी वजह से उसकी बीबियां उसे छोड़कर चली गई हैं. बुधवार की रात करीब 3 बजे नशे में धुत रामफल साहू ने घर में अपनी बेटी मनीषा साहू (20 साल) के गर्दन के पास टंगिया से हमला कर दिया. वहीं घर में सो रहे 10 वर्षीय बेटे को घर से उठाया और गन्ने के खेत में ले जाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पिता ने खुद आत्महत्या करने की नियत से जहर सेवन कर लिया.

इसे भी पढ़ें:  जात्रा में शामिल होने जा रहे युवकों को पिकअप ने मारी ठोकर, एक की मौत

वहीं सुबह जब घर आए पड़ोसी ने बेटी को लहूलुहान हालत में देखा तो मामले की जानकारी गांव वालों को दी और उसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. गनीमत रही की गंभीर रूप से घायल बेटी घटना के 5 से 6 घंटे के बाद तक भी सर्वाइव करती रही. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास खोजबीन की तो आरोपी पिता भी गंभीर स्थिति में पड़ा हुआ था और बच्चा खेत में मृत मिला. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बेटी और पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से बेटी को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया. युवती की हालत खतरे से बाहर है. आरोपी पिता की भी हालत पहले से बेहतर है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी रामफल साहू पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है.

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली के युवक ने छत्तीसगढ़ में आकर की आत्महत्या, 5 दिन से होटल के कमरे में लटक रही थी लाश

कुंडा थाना प्रभारी महेश प्रधान ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह आरोपी के पड़ोसियों के जरिए मिली. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पिता और बेटी को जिला अस्पताल में दाखिल कराया. मामले की जांच चल रही है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles