Advertisment
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

राजा धर्मेंद्र सिंह पहुंचे अमलडीहा किया कबड्डी प्रतियोगिता का समापन l

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

ग्राम पंचायत अमलडीहा में जय समलाई दाई ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 18/02/2024 से 20/02/2024 तक किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राजा धर्मेंद्र सिंह ( जनपद सदस्य) एवं ग्राम पंचायत अमलडीहा के सरपंच माननीय श्री भूपेंद्र देव सिंह द्वारा संपन्न किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम के सभी पंच, पूर्व सरपंच शामिल हुए। कबड्डी प्रतियोगिता संघ अमलडीहा के अध्यक्ष राजेंद्र सिदार, उपाध्यक्ष- वीर शैलेंद्र देव सिंह, सचिव- शाहिल जगत, कोसाध्यक्ष- गोलू केवट, सह सचिव – युराज, मंगतू, जीवन थे। साथ ही कन्हैया सिदार, देवेंद्र सिदार, ललित नेताम, अनुरुद्ध सिदार, गनपत सिदार, आकाश सिदार, नट्टू सिदार, महेत्तर सिदार, कुश लाल, लखन सिदार सभी कबड्डी खिलाड़ियों एवं ग्राम के युवकों का भरपूर सहयोग रहा। कबड्डी कार्यक्रम के मध्य ग्राम अमलडीहा के वरिष्ठ नागरिक श्री श्याम सुंदर केवट जो अपने निजी जमीन को शासकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए दान किए हैं। और श्रीमती शांति बाई (कोटवार) को उनके अच्छे कार्य के लिए राजा धर्मेंद्र सिंह एवं सरपंच भूपेंद्र देव सिंह द्वारा सम्मान स्वरूप एक साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता का प्रथम इनाम बिलासपुर 21000/- द्वितीय इनाम अमलडीहा 15000/- एवं कप द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इसे भी पढ़ें:  बृजमोहन अग्रवाल के कुल वोट 10 लाख के पार:चुनाव कार्यालय में काटा केक; विकास उपाध्याय 5 लाख 68 हजार वोट से पीछे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles