Advertisment
छत्तीसगढ़बालोद

प्रेमी ने ही किए थे प्रेमिका के 7 टुकड़े : साथ में पी शराब फिर बनाए संबंध, देर रात पटक कर मार डाला था

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या के पहले आरोपी ने जिस्मानी रिश्ता बनाया और फिर उसे मार डाला। आरोपी ने लाश पर पेट्रोल छिड़क कर जला दिया। लेकिन जब इससे भी आरोपी का मन नहीं भरा तो उसने हंसिया से लाश को 7 टुकड़ों में काटा और नाले में बहा दिया।

दरसअल, 13 अप्रैल को प्रमिला धुर्वे नाम की महिला की लाश टुकड़ों में पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश के टुकड़ों को जुटाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि, ये लाश के टुकड़े किसके हैं। इसी पुलिस को पता चला कि, डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के बकलीटोला गांव की एक महिला कई दिनों से लापता है। वह अपने मायके बाघमार में भी नहीं है। खबर मिलते ही बालोद थाना प्रभारी रवि पांडेय अपनी टीम के साथ बकलीटोला पहुंचे। जहां पता चला कि स्वरूप धुर्वे की पत्नी गांव में नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ के कोयला कारोबारी अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर के निशाने पर, लॉरेंस बिश्नोई और अमन गैंग के शूटर रायपुर में गिरफ्तार

ऐसे हुई लाश की पहचान 

पूछताछ में स्वरूप ने बताया कि, उसकी पत्नी प्रमिला ध्रुर्वे गायब है और उसका फोन भी नहीं लग रहा है। पुलिस ने फोन नंबर लेकर मोबाइल डेटा रिकवर करने के लिए साइबर सेल को लगाया। गुम महिला प्रमिला की मां बुधनतीन बाई ने पुलिस को बताया कि, उसने 2 जोड़ी पायल अपनी दोनों बेटियों के लिए लिया था. जिसमें से एक जोड़ी पायल उसके पास है। टीम ने घटना के फोटोग्राफ दिखाने पर बुधनतीन बाई ने नाक की नथनी, अंगूठी, पायल और नेल पॉलिश से बेटी की पहचान की।

महिला का चल रहा था अफेयर 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि,  कॉल डिटेल के आधार पर पता चला है कि, महिला का एक व्यक्ति से अफेयर चल रहा था। जिसके बाद डारागांव निवासी दीपक साहू से पूछताछ की गई। जहां उसने बताया कि, 5 साल पहले पत्नी से उसका तलाक हो गया था। उसके ननिहाल गांव बकलीटोला में प्रमिला से उसकी पहचान हुई थी और फिर दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। आरोपी ने बताया कि, वारदात वाले दिन उसने और प्रमिला ने रात में शराब पी थी। इसके बाद दोनों ने संबंध बनाया और सो गए। तक़रीबन रात 1 बजे प्रमिला उठी और मोबाइल में किसी से बात करने लगी।

इसे भी पढ़ें:  रुचिर गर्ग ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, पत्रकारिता में करेंगे वापसी

गोंदली नहर में फेंके लाश के टुकड़े 

इसी बीच दीपक की नींद खुल गई जिसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने महिला का सिर चौखट पर पटक दिया। जिससे प्रमिला बेहोश होकर नीचे गिर गई और दोबारा नहीं उठी। इसके बाद वह लाश को साड़ी में लपेटकर बाड़ी में ले गया। जहां उसनें लाश पर पेट्रोल छिड़क कर  आग लगा दी। लेकिन इससे भी प्रमिला का शरीर पूरा नहीं जला तो उसने हसिया से हाथ, पैर, गला और धड़ को काटकर अलग कर दिया। 11 अप्रैल की सुबह वह फिर शराब पीकर सोया और रात को उठा। जहां रात 11 बजे अपने गांव से 15 किलोमीटर दूर जाकर अमलीडीह जंगल के गोंदली नहर में लाश के टुकड़ों को फेंक दिया और घर लौट आया।

इसे भी पढ़ें:  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बीएड पास सहायक शिक्षकों की नियुक्ति रद्द, जानिए पूरा मामला…

कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल

इस घटना को लेकर बालोद एसपी एस आर भगत ने कहा कि, आरोपी के कब्जे से एक बाइक, रस्सी, बोरी और हसिया बरामद की गई है। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। जहां गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया है। जहां कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles