Advertisment
Uncategorized

बिलासपुर रेलवे स्टेशन के ऐतिहासिक बिल्डिंग को संरक्षित करने बदला जा रहा ड्राइंग व डिजाइन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर फाइनल ड्राइंग-डिजाइन बनाने का काम अंतिम चरण में है। जैसे ही यह तैयार हो जाएगा, इसका डिसप्ले भी किया जाएगा, ताकि आम जनता इसे देख सके। पुरानी बिल्डिंग यथावत रहेगी।

म्यूजियम बनाने का निर्णय

उसे रेल प्रशासन ने म्यूजियम बनाने का निर्णय लिया है। हालांकि अभी फाइनल डायग्राम बनने में कुछ समय लगेगा। जोनल स्टेशन की इस ऐतिहासिक बिल्डिंग को संरक्षित करने के लिए नईदुनिया ने अभियान चलाया था। जिस पर रेलवे ने इसे तोड़ने का निर्णय वापस ले लिया। इसके अलावा यह भी ऐलान किया कि बिल्डिंग को म्यूजियम बनाकर संरक्षित किया जाएगा।

आम जनता की भावनाओं का सम्मान

135 साल से पुराने इस रेलवे स्टेशन भवन से यहां के जनता की भावना जुड़ी हुई है। रेलवे ने आम जनता की भावनाओं का सम्मान किया है। यही कारण है कि उन्होंने इसे नहीं तोड़ने की घोषणा की। अब अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भव्य स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। इस भव्य स्टेशन में इतिहास की चमक भी नजर आएगी।

इसे भी पढ़ें:  देवर ने भाभी से की शादी, पिता ने लगाई आग:भिलाई में महिला ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया, 80 प्रतिशत झुलस गया वृद्ध

पुरानी ड्राइंग- डिजाइन में बदलाव

रेलवे की टीम ने शनिवार से पुरानी ड्राइंग- डिजाइन में बदलाव करते हुई नई डिजाइन बनाने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। पुरानी डिजाइन स्टेशन में ही रखी हुई थी, जिसे बदलकर ऐतिहासिक बिल्डिंग को योजना में जोड़ा गया है।

डिजाइन में बकायदा पुरानी बिल्डिंग को दिखाया गया है। यह डिजाइन जैसे ही फाइनल हो जाएगी, उसके डिसप्ले के लिए रख दिया जाएगा, ताकि आम जनता भी बिलासपुर स्टेशन के नए स्वरूप को देख सके।
नई डिजाइजन में जब वह ऐतहासिक बिल्डिंग को देखने ​के तो मन को अलग तरह की सुकून मिलेगी। आम जनता को बिलासपुर की पुरानी बिल्डिंग बेहद पसंद आती है। इसे रेलवे ने जिस तरह संजोकर रखा था, उसकी प्रशंसा भी होती थी।

तोड़ रहे गेट नंबर चार का रैंप, तीन के सामने से हटा शेड

naidunia_image

जोनल स्टेशन का कायाकल्प करने का कार्य तेज गति से चल रही है। इसके तहत गेट नंबर चार के पास एफओबी के रैंप को तोड़ा जा रहा है। यह काम अंतिम चरण पर है। इसके साथ- साथ अब गेट क्रमांक तीन के सामने लगे शेड को भी हटाया जा रहा है। इसके हटते ही तोड़फोड़ का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
अभी अमृत भारत स्टेशन योजना का कार्य जितनी बेहतर गति से चल रही है, उससे उम्मीद है कि निर्धारित अवधि में बिलासपुर रेलवे स्टेशन का कार्य पूरा हो जाएगा और विश्वस्तरीय स्टेशन के रूप में नजर आने लगेगा
इसे भी पढ़ें:  यौन क्षमता बढ़ाने युवक ने वियाग्रा का लिया ओवरडोज, नाबालिग से संबंध बनाने के दौरान ही हो गई मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles