Advertisment
Uncategorizedछत्तीसगढ़दुर्ग

देवर ने भाभी से की शादी, पिता ने लगाई आग:भिलाई में महिला ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया, 80 प्रतिशत झुलस गया वृद्ध

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग जिले के भिलाई में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने इसलिए अपने शरीर पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली, क्योंकि उसके बेटे ने अपनी ही भाभी से शादी कर ली। 80 प्रतिशत झुलस जाने से बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है। जामुल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 1 जून शनिवार सुबह 9:30 बजे जामुल थाना अंतर्गत विश्वकर्मा चौक नवासी नरेंद्र पांडे (65 वर्ष) ने खुद के ऊपर डीजल छिड़क कर आग लगा ली। घर में मौजूद बहू माधुरी पाण्डेय ने जब ससुर को आग से लिपटा देखा तो उसने शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को बुलाया।

अस्पताल में मौजूद बुजुर्ग की बहू व उसका परिवार
अस्पताल में मौजूद बुजुर्ग की बहू व उसका परिवार

लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में कराया गया भर्ती

इसे भी पढ़ें:  बस्तर पंडुम आ रहे ग्रामीणों की पिकअप पलटी, 30 घायल, 6 की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि खबर मिलते ही आसपास के लोग दौड़े और बुजुर्ग की आग को बुझाकर उसे गंभीर हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया। सुपेला अस्पताल में बुजुर्ग का प्राथमिक इलाज किया गया।

80 प्रतिशत झुलस जाने से उसकी हालत गंभीर थी, इसलिए यहां के डॉक्टरों ने बुजुर्ग को जिला अस्पताल दुर्ग के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर किसी दूसरे अस्पताल लेकर गए हैं। इधर सूचना पाकर अस्पताल पहुंची जामुल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बुजुर्ग को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से किया गया रेफर
बुजुर्ग को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से किया गया रेफर

देवर से शादी के बाद ससुर और बहू में हो रहा था झगड़ा

इसे भी पढ़ें:  पायलट ने बीच सफर में किया प्लेन उड़ाने से इनकार, जानिए क्या हैं नियम

नरेंद्र पाण्डेय की बहू माधुरी पाण्डेय ने बताया कि उसके पति का स्वर्गवास हो गया था। उसके एक छोटा बच्चा था। इसलिए उसके देवर महेंद्र ने भाभी से शादी का प्रस्ताव रखा। माधुरी ने घर की इज्जत की लाज रखने के लिए देवर से शादी कर ली।

इस बात को लेकर ससुर नरेंद्र पाण्डेय काफी नाराज था। इसे लेकर ससुर और बहू के बीच पिछले 5-6 दिन से लगातार झगड़ा भी हो रहा था। झगड़ा इतना बढ़ गया था कि इसकी शिकायत जामुल थाने में भी की गई है।

बहू माधुरी पाण्डेय
बहू माधुरी पाण्डेय

सुबह 9 बजे अचानक लगा ली आग

माधुरी ने बताया कि उसके ससुर सुबह 9 बजे के आसपास घर में रखे फ्रिज को खोलकर उसमें रखे सामान को देख रहे थे। ससुर को ऐसा करते देख बहू घर में झाड़ू लगाने दूसरे रूम में चली गई। जब वह झाड़ू लगाकर बाहर आई तो देखा कि उसके ससुर किचन से मिट्टी तेल लाकर अपने शरीर में छिड़क रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  संविदा महिला कर्मचारी को भी है मातृत्व अवकाश का अधिकार… छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का फैसला

इससे पहले की वो उन्हें रोकती उन्होंने अपने ऊपर माचिस मार ली। घटना के बाद तत्काल बाद मधुरी ने मदद की गुहार लगाकर आस पड़ोस के लोगों बुलाया। जब तक लोग बचाने पहुंचे नरेंद्र पाण्डेय आग से बुरी तरह झुलस गए थे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles