Advertisment
छत्तीसगढ़

राजधानी में अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, संचालकों ने लिया फैसला

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर. अगर आप भी रायपुर जिले में दो पहिया वाहन का इस्तेमाल करते हैं, तो खबर आपके काम की साबित हो सकती है. लगातार बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं के बीच पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है. अब पंप पर बिना हेलमेट के पहुंचने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा. इस संबंध में पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को ज्ञापन सौंपकर जानकारी भी दी है.

राजधानी रायपुर में 1 सितंबर से ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा. सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भरवाने के लिए हेलमेट के साथ पहनना अनिवार्य होगा. एसोसिएशन का मानना है कि रायपुर में पिछले कई दिनों से सड़क दुर्घटनाओं में लोगों के गंभीर रूप से घायल और कुछ मामलों में मौत की अत्यंत दुखद खबरें सामने आई. इन घटनाओं में अधिकतर दो-पहिया वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण दुर्घटना होने पर उन्हें सर में चोट लगी.

इसे भी पढ़ें:  साइकिल चोरी के शक में कबाड़ वाले की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles