Advertisment
क्राइम

ड्यूटी पर जा रही नर्स से हैवानियत: दरिंदों ने बारी-बारी से किया गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च, 2 महिलाओं ने भी दिया हैवानों का साथ

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जालौन से एक दर्दनाक खबर आई है. यहां हैवानों ने अपनी हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. दरिंदों ने ड्यूटी पर जा रही स्कूटी सवार नर्स को घसीटकर झाड़ियों में ले जाकर गैंगरेप किया. इतने से भी मन नहीं भरा तो प्राइवेट पार्ट में मिर्च डाल दिया. फिलहाल नर्स का इलाज जारी है. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

दरअसल, पूरी घटना चुर्खी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूकरखेड़ा मोड़ की है. जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही स्टाफ नर्स को चुर्खी रोड पर दो महिलाओं समेत 8 लोगों ने अगवा कर लिया. जिसके बाद उसे पास के जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया और प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी. साथ ही मारपीट भी किया.

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में BSC के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:सुबह उठने पर कमरे में लटकती मिली लाश

पीड़िता ने बताया कि वह चुर्खी क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स है. वह गुरुवार सुबह स्कूटी से अस्पताल जा रही थी. इसी दौरान गांव मुसमरिया मोड़ से पहले सुहाखरखेड़ा के पास दो युवक और दो महिलाओं ने 4 अन्य लोगों ने स्कूटी के सामने बाइक लगाकर रोक लिया. जिसके बाद जंगल में घसीट ले गए.

हाथ-पैर बांधकर किया गैंगरेप

पीड़िता ने बताया कि जंगल में हाथ-पैर बांध कर मारा पीटा और उसके साथ दुष्कर्म किया. शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे लोग आए तो आरोपी भाग निकले. नर्स अपने पति के साथ जिला अस्पताल पहुंची, यहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया.

इसे भी पढ़ें:  देवर ने डरा-धमकाकर विधवा भाभी से किया दुष्कर्म, नेत्र सहायक है आरोपी

2 महिलाओं समेत 5 पर FIR

फिलहाल पुलिस ने 5 युवक व 2 महिलाएं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. महिलाओं पर आरोप हैं की उन्होंने नर्स का रेप कराने व मारपीट में मदद की है. पुलिस ने गोविन्द सिंह, राममिलन, राजेश, सीमा व इसी परिवार के अन्य लोग नामज़द किए हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles