Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

बाजार सामान खरीदने गए युवक से मारपीट कर मोबाइल एवं नगदी रकम लूट करने वाला आरोपी चढ़ा चांपा पुलिस के हत्थे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। दिनांक 29/07/2025 को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 27/07/25 को अपने गांव नवापारा से ग्राम सिवनी सुअर का मांस खरीदने के लिए अपने भाई टिंगलू बरेठ के साथ अपने भाई के मो0सा0 में बैठकर आया था तथा भाई ग्राम सिवनी के रेल्वे फाटक के पास छोड़कर चला गया रेल्वे फाटक के पास से पैदल सिवनी गांव की ओर जा रहा था नहर के पास पहुंचने पर नहर के किनारे फ्रेस हो रहा था दोपहर करीबन 1/00 बजे ग्राम सिवनी का दिनेश कुमार बरेठ उर्फ डी० के० आया और मेरे खेत को गंदा कर रहा है बोलकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते हाथ मुक्का लात से मारपीट कर इसके पास रखे मोबाईल एवं जेब में रखे 1800 रूपये को लूट लिया और रोड की तरफ भाग गया कि प्रार्थी कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध लूट का
अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

इसे भी पढ़ें:  ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

मामले की गंभीरता को देते देखते हुए इसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार को दिया गया जिस पर अधिकारों द्वारा तत्काल आरोपी को पकड़कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल एक टीम मौके की ओर रवाना किया गया जो टीम के द्वारा मौके पर एक व्यक्ति को पुलिस टीम आता देख भागने के फिराक में था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम दिनेश कुमार बरेठ उर्फ डीके बताया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर प्रारंभिक तौर पर पुलिस को गुमराह करता रहा परंतु बारीकी से पूछताछ करने पर आरोपी ने लूट का अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी से लुटे गए 01 नग मोबाइल एवं ₹200 जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles