Advertisment
छत्तीसगढ़

स्कूल जाते बच्चों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, दो मासूमों की मौत, एक गंभीर

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। सरिया क्षेत्र के बरपाली गांव के पास तेज रफ्तार ब्रेजा कार की जोरदार टक्कर से दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पूरा हादसा पास की एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हुआ है, जिसका वीडियो सामने आया है।

सरिया पुलिस के मुताबिक बरपाली निवासी मेघनाथ पटेल बुधवार सुबह अपनी मोटरसाइकिल से बेटी जिया पटेल (7 वर्ष) और गांव के ही बच्चे हर्षित पटेल (7 वर्ष) को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। जैसे ही वे स्टेशनरी सामान लेकर स्कूल की ओर बढ़े, गांधी चौराहे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ब्रेज़ा (वाहन क्रमांक CG 13 AT 9955) ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें:  बर्खास्त सहायक शिक्षकों के पक्ष में उतरे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर की यह मांग

आरोपी कार चालक की पहचान सजन अग्रवाल बरमकेला निवासी के रूप में हुई है, जो कथित रूप से तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही एक मासूम ने तोड़ा दम

कार की टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। हादसा इतना भीषण था कि हर्षित पटेल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं मेघनाथ पटेल और उनकी बेटी जिया पटेल की गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को तुरंत रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान जिया पटेल ने भी दम तोड़ दिया। वहीं पिता मेघनाथ पटेल की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  दो बच्चों के पिता का युवती से Extra Marital Affair…

8 बजे घर से निकले, 9 बजे परिजनों को मौत की मिली खबर

हर्षित के नाना अखिलेश्वर पटेल (56 वर्ष) ने बताया कि बच्चे रोज की तरह सुबह 8:30 बजे स्कूल जाने के लिए निकले थे। स्टेशनरी सामग्री खरीदने के बाद जब वे स्कूल की ओर बढ़ रहे थे, तभी अटल चौक के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज, वाहन जब्त

अखिलेश्वर पटेल की शिकायत पर सरिया पुलिस ने आरोपी चालक सजन अग्रवाल के खिलाफ धारा 105, 125(ए) और 281 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में सड़क हादसे के घायलों की मदद को आगे आईं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खुद पहुंचाया अस्पताल

ग्रामीणों में आक्रोश, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

हादसे की CCTV फुटेज सामने आने के बाद क्षेत्र में भारी गुस्सा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कड़े कदम उठाने और इलाके में स्पीड कंट्रोल के उपाय करने की मांग की है। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर लोगों में भय और नाराजगी देखने को मिल रहा है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles