
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बीते कुछ दिनों से मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस गश्त न होने और संदिग्धों पर नजर न रख पाने की वजह से इन घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। हाल ही में एक चोर गिरोह ने जगमल चौक और जूना क्षेत्र के तीन घरों को निशाना बनाया, जिसमें महिला और बच्चे भी शामिल थे। चोरी की इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चोरों की गतिविधियां कैद हुई हैं। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।



