Advertisment
Uncategorized

इंटर्नशिप कर रही MBBS की छात्रा ने किया सुसाइड: बिलासपुर के हॉस्टल में फंदे पर लटकता मिला शव, मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। सिम्स मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में MBBS कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली, इस घटना के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया. घटना के बाद सहेलियों ने आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, मृतिका का नाम भानू प्रिया सिंह है, जो की 2018 बैच की MBBS की छात्रा थी. साल 2023 में वो पास आउट हुई थी, जिसके बाद अंबिकापुर के सुखरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इंटर्नशीप कर रही थी. बीते शनिवार को वह बिलासपुर में किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई हुई थीं और सिम्स के गर्ल्स हॉस्टल में ठहरी थी. इस दौरान उसने अपनी सहेली के रूम में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.

इसे भी पढ़ें:  स्वरा भास्कर का CJI चंद्रचूड़ पर तंज, कहा- ‘भगवान’ को भयानक फैसले का जिम्मेदार बना दिया

बताया जा रहा है कि जिस समय डॉक्टर भानू प्रिया ने आत्महत्या की, उस समय उसकी सहेली रूम में नहीं थी. दूसरे कमरे में रह रही मेडिकल छात्राओं ने सबसे पहले कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती लाश को देखा. इसके बाद उन्होंने बॉडी को तत्काल फंदे से उतारा और इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद घटना की जानकारी सिम्स के डीन सहित अन्य स्टाफ को दी गई.

घटना के बाद पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है, मृतिका ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इस बात अब तक खुलासा नहीं हो सका है. बेटी की मौत से उसके घर में मातम पसर गया है.

इसे भी पढ़ें:  अचानक हुई मौतों पर सबसे बड़ी पड़ताल:मरने वालों में 96% पुरुष; किसी को नहीं हुआ था कोरोना, लेकिन सभी ने लगवाई थी वैक्सीन

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles