Advertisment
Uncategorized

झारखंड में आदर्श आचार संहिता बीच नोटों से भरा दो थैला जब्त, चेकिंग के दौरान चाईबासा में मिले इतने लाख रुपये

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। चुनाव के बीच चाईबासा पुलिस ने नोटों से भरा दो थैला जब्त किया है। चाईबासा जिले के अंतर्गत आने वाले जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जैतगढ़ अंतरराज्यीय चेक पोस्ट में एसएसटी ने बाइक पर रखे थैला से 1,37,180/- (एक लाख सैंतीस हजार एक सौ अस्सी) रुपये बरामद किया है। मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें कि चाइबास जिले में कुल पांच विधानसभा आते हैं, जिसमें हर विधानसभा पर जेएमएम और बीजेपी में कांटे के टक्कर बताई जा रही है।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न कराए जाएंगे। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 43 पर पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा। वहीं, दूसरा चरण 20 नवंबर को 38 सीटों पर कराया जाएगा। इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना के बाद राज्य में नई सरकार का ऐलान होगा।

इसे भी पढ़ें:  किसानों को समय पर टोकन जारी करने के निर्देश : टोकन सिस्टम को ठीक करने प्रबंधकों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

चुनाव को लेकर पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसे लेकर प्रदेश के सभी बॉर्डरों समेत जिले के सभी बॉर्डरों पर लगातार चेकिंग चलाई जा रही है। बुधवार दोपहर चाईबासा जिले के अंतर्गत आने वाले जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के जैतगढ़ अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर बाइक पर युवक आता दिखा। उसके पास दो थैले थे। पुलिस ने उसे रोककर जब थैले की तलाशी ली तो उन थैलों में नोटों के बंडल रखे हुए थे। थैले में करीब 1,37,180 रुपये थे। पुलिस ने जब उसके बारे में जानकारी मांगी तो सही जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने रुपये को जब्त कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से भिड़ी टूरिस्ट बस, 6 की मौत, 17 घायल

चाईबासा एसपी आईपीएस आशुतोष शेखर ने लोगों से बिना प्रमाण के या अनावश्यक रूप से कैश रुपये लेकर भ्रमण करने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा है कि अभी आदर्श आचार संहिता के दरमियान चुनाव को प्रभावित करते हुए अगर पैसे का लेनदेन किया गया तो वह सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा करने पर कई धाराओं के तहत कानूनी मामला दर्ज किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई भी की जा सकती है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles