Advertisment
छत्तीसगढ़

तहसीलदार थप्पड़कांड… FIR दर्ज, मनेंद्रगढ़ में बिगड़ा माहौल,व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी ये चेतावनी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मनेंद्रगढ़ में व्यापारियों और प्रशासन के बीच बड़ा बवाल चल रहा है. शुक्रवार को तहसीलदार पर हुए थप्पड़कांड के बाद अब शनिवार सुबह से ही यहां माहौल गर्म है. प्रशासन अतिक्रमण हटाने के रवैये के विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद का ऐलान किया, जिससे आज पूरे क्षेत्र की दुकानें बंद हैं. इधर तहसीलदार के साथ मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ भी पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मनमानी का आरोप

मनेंद्रगढ़ में तहसीलदार और व्यापारियों के बीच अतिक्रमण हटाने को लेकर बढ़ते विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. घटना से आक्रोशित व्यापारी सड़कों पर उतर आए हैं. प्रशासन के रवैये के विरोध में व्यापारियों के बाजार बंद के ऐलान के बाद पूरा मार्केट बंद है. व्यापारियों ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है. इस विरोध प्रदर्शन में चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य भी व्यापारियों के समर्थन में शामिल हुए. बाजार की सभी दुकानों में ताले लटके हुए नजर आए,जिससे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है.

इसे भी पढ़ें:  पति ने खाया जहर...पत्नी फंदे पर लटकी : इलाके में फैली सनसनी, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

तहसीलदार याजवेन्द्र कैवर्त का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पिछले एक सप्ताह से चल रही है. आरोपी और उसके समर्थकों को बार-बार समझाने के बावजूद वे सहयोग नहीं कर रहे थे और विवाद खड़ा कर दिया. कोई शासकीय काम में बाधा डालेगा तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी.

मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, और सरकारी कर्मचारी पर हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.

दी आंदोलन की चेतावनी 

व्यापारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है. वहीं प्रशासन का कहना है कि वे नियमों के तहत कार्रवाई कर रहे हैं. इस विवाद ने व्यापारियों और प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति पैदा कर दी है. व्यापारियों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे. फिलहाल बाजार बंद के कारण क्षेत्र के नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

इसे भी पढ़ें:  बीएमओ की तानाशाही, डॉक्टरों ने खराब परफार्मेंस रिपोर्ट बनाने का लगाया आरोप, कलेक्टर से शिकायत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles