Advertisment
जांजगीर-चांपाछत्तीसगढ़

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी जाँजगीर में उद्घोष 2024-25 वार्षिक खेल उत्सव का समापन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जाँजगीर में संस्था के संचालक श्री आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी के निर्देषन में दिनांक-30 नवम्बर 2024 को उद्घोष 2024-25 वार्षिक खेल उत्सव का विविध खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ समापन किया गया।

 

समापन समरोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुमंतो बिष्वास (अध्यक्ष ज्योतिर्मय सहोदया एजुकेशन समिति जाँजगीर-चाम्पा, प्राचार्य नुवोको पब्लिक स्कूल, गोपाल नगर अकलतरा) विशिष्ट अतिथि श्रीमती पुष्पा देवी अग्रवाल (बी.पी.एस संरक्षक), श्री निरंजन सोनी, ठाकुर संजय सिंह एवं डॉ. परसराम शर्मा जी रहे। आए हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान संस्था संचालक श्री आलोक कुमार अग्रवाल एवं प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह जी द्वारा पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया गया।

इसे भी पढ़ें:  बढ़ते अपराध के खिलाफ CM हाउस का घेराव करने निकले कांग्रेसी, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना

 

इस अवसर पर संस्था के विद्यार्थियों द्वारा विविध रंगा-रंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। संगीत की धुन में विद्यार्थियों को मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करते देख हमारे मंचस्थ अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए। मुख्य अतिथि श्री सुमंतो बिष्वास द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेल के महत्व के विषय में सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई। साथ ही ब्रिलियंट संस्था संचालक एवं प्राचार्या को वार्षिक खेल प्रतियोगिता आयोजित करने के लिये बधाई दी।

 

डॉ. परसराम शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया की विद्यार्थी जीवन में खेल विषेष महत्व होता है। संस्था संचालक श्री आलोक अग्रवाल जी द्वारा प्रतिभागी एवं विजयी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सम्पूर्ण खेल गतिविधियों में क्रिकेट बालक वर्ग में अभय हाऊस प्रथम, अनंत हाऊस द्वितीय रहे। कबड्डी बालक वर्ग में अभय हाऊस प्रथम, अजय हाऊस द्वितीय, बालिक वर्ग कबड्डी में आदित्य हाऊस प्रथम, अभय हाऊस द्वितीय रहे। खो-खो बालक वर्ग में अजय हाऊस प्रथम, आदित्य हाऊ द्वितीय रहे।

इसे भी पढ़ें:  11 लोगों ने सरपंच को पीट-पीटकर मार डाला

 

खो-खो बालिका वर्ग में अभय हाऊस प्रथम, अजय हाऊस द्वितीय रहे। डॉजबॉल बालक वर्ग में अजय हाऊस प्रथम, अनंत हाऊस द्वितीय रहे। डॉजबॉल बालिक वर्ग में अजय हाऊस प्रथम, आदित्य हाऊस द्वितीय रहे। हमारे मुख्य अतिथियों द्वारा विविध खेलों में विजयी प्रतिभागीयों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं षिल्ड देकर पुरस्कृत किया गया। सम्पूर्ण गतिविधियों के पुस्कार दिवंगत राममूर्ति अग्रवाल जी, दिवंगत डॉ. सनत कुमार एवं दिवंगत ठाकुर देवकुमार सिंह के स्मृति चिन्ह के रूप में दिया गया। मंच संचालन श्री योगेश कुमार देवांगन द्वारा किया गया। संपूर्ण खेल गतिविधियों की कमेंट्री (भाष्य विवरण) श्रीमती हन्ना देवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में समस्त षिक्षक षिक्षिकाओं एडमिन स्टाफ एवं ग्राउण्ड लेवल स्टाफ का विषेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  प्रिंसिपल का ट्रांसफर होने पर स्टूडेंट्स नाराज, सड़क पर उतरे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles