Advertisment
छत्तीसगढ़कवर्धाक्राइम

पति ने खाया जहर…पत्नी फंदे पर लटकी : इलाके में फैली सनसनी, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा- छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के ग्राम साल्हेवारा में अज्ञात कारण के चलते पति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है और पत्नी फांसी के फंदे में लटकी हुई मिली है। दोनों के 5 साल का बच्चा है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई,  यह पूरा मामला चिल्फ़ी थाना का बताया जा रहा है।

बता दें, साल्हेवारा गांव में पति ने ज़हर का सेवन कर जान दे दी। तो वहीं पति की मौत के सदमे में पत्नी ने भी अपने गले में रस्सी की फंदे बनाकर खुद को खत्म कर लिया है। हालांकि पड़ोसियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं बचा पाए। साथ ही जहर का सेवन करने वाले पति को हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें:  BREAKING NEWS | सुशासन तिहार 2026 का बड़ा खुलासा: 6 लाख शिकायतों में 2 लाख से अधिक अब भी लंबित, क्या जनता को मिला सुशासन या केवल आश्वासन?

पति की उम्र थी 28 साल 

28 साल के बिसाहू सिंह ने जहर खा लिया था। घटना का पता लगते ही उसकी पत्नी ने अपनी जीवनलीला खत्म करने की ठानी और रस्सी के फंदे बनाकर घर में झूल गई है। जिससे उसकी भी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कम्प मच हुआ है। इधर, पुलिस को इस मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

शव परिजनों को सौंपा 

जानकारी के मुताबिक, चिल्फी थाना क्षेत्र के साल्हेवारा गांव में मृतक पति बैसाखु और पत्नी बैसाखीन बाई साथ में रह रहे थे। हालांकि अब पुलिस की जांच के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में युवा कांग्रेस ने NEET पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles