Advertisment
Accidentकोरबाछत्तीसगढ़

चलती कार में लगी आग, शिक्षक की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा चचिया के पास दोपहर में चलती कार में आग लगने से उसे चला रहे छाल निवासी शिक्षक की झुलसने से मौत हो गई। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

करतला थाना अंतर्गत चचिया गांव के लुढुखेता मोहल्ला के पास रोड पर रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कार सीजी-13-एपी-8177 गुजर रही थी। अचानक कार में आग लग गई। कार रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र निवासी शिक्षक जगत राम बहेरा (39) चला रहे थे, जो आग की चपेट में आ गए। बचने के प्रयास में बाहर निकलने के बाद कार के पास ही जगत राम की मौत हो गई। घटना की सूचना गांव के कोटवार ने करतला थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह को दी। सूचना मिलने ही वे स्टाफ समेत मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम यूनिट के वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सत्यजीत सिंह कोसरिया भी स्टाफ समेत घटनास्थल पहुंचे, जहां निरीक्षण करने पर कार में खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई गई। करतला थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष सिंह के मुताबिक संभवत: शॉर्ट-सर्किट की वजह से आग लगने से हादसा हुआ है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  कबड्डी वर्ल्डकप में छत्तीसगढ़ की बेटी ने दिखाया दम, सांसद विजय बघेल ने स्वागत करते हुए कही यह बात…

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles