Advertisment
रायगढ़छत्तीसगढ़

छात्रा की संदिग्ध मौत : हॉस्टल के वॉशरूम में पड़ी मिली, स्कूल प्रबंधन पर लगे लापरवाही के आरोप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ। छत्तीसगढ़ के रायगढ जिले के वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। छात्रा हॉस्टल के वॉशरूम में सुबह बेहोश हालत में पड़ी मिली थी। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा श्रेया गबेल 12वीं कक्षा में पढ़ती थी।

दरअसल यह पूरा मामला पटेल पाली में स्थित वैदिक इंटरनेशनल स्कूल का है। जहां के 12वीं कक्षा की छात्रा श्रेया सुबह हॉस्टल में वॉशरूम गई थी। काफी देर तक वॉशरूम का दरवाजा नहीं खुला तो छात्राओं ने वार्डन को उसकी जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुआ जहां छात्रा जमीन पर बेहोश पड़ी थी। आनन फानन में उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  घर घुसकर दंपति की बेरहमी से हत्या, संदेही पुलिस की हिरासत में

स्कूल प्रबंधन पर लगे लापरवाही के आरोप

घटना की जानकारी होने के बाद NSUI के छात्र स्कूल पहुंचे और प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। NSUI कार्यकर्ताओं का कहना था कि, स्कूल प्रबंधन के मामले को दबाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी काफी देर के बाद पुलिस को दी गई। कार्यकर्ताओं ने जूट मिल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पूरे मामले में प्रबंधन का कहना है कि, हॉस्टल से सूचना मिलने के बाद तुरंत छात्रा को अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है। स्कूल प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई है प्रबंधन जांच में सहयोग कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  नवोदय विद्यालय के छात्र की निमोनिया से मौत, परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles