Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

कांग्रेस में बड़ा बदलाव जल्द : बदले जाएंगे राजधानी समेत कई शहरों के जिलाध्यक्ष

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस बड़ा संगठनात्मक बदलाव करने जा रही है। जिसके तहत राजधानी रायपुर समेत कई जिलों के जिला अध्यक्ष जाएंगे। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में यह बदलाव किया जायेगा। बदलाव की चर्चाओं के बीच 3 विधानसभाओं के प्रत्याशी पीसीसी चीफ दीपक बैज से मिलने पहुंचे।

सोमवार को विकास उपाध्याय, कुलदीप जुनेजा और पंकज शर्मा ने दीपक बैज से मिलकर शहर और जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा की। जिला अध्यक्ष समेत कई पदों पर नियुक्तियों को लेकर श्री बैज ने कहा कि, नगरीय निकाय चुनाव के पहले ही पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर ली जाएंगी। संगठन में बदलाव को लेकर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  अनियंत्रित होकर नहर में गिरी 20 लोगों से भरी पिकअप वाहन, 33 घंटे बाद मिली 3 बच्चों की लाश

क्या गृहमंत्री शाह मनपसंद एप्प लांच करने आ रहे हैं 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे। उनके आगमन पर PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, क्या गृहमंत्री अमित शाह मनपसंद एप्प लांच करेंगे? क्या नगरनार स्टील प्लांट निजीकरण होगा? कानून व्यवस्था की समीक्षा कर गृहमंत्री को बर्खास्त करेंगे?

सरकार युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों को डरा धमका रही है

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने राजीव युवा मितान क्लब की बैठक ली थी। बैठक को लेकर श्री बैज ने कहा कि, राजीव युवा मितान क्लब की टीम ने बेहतर काम किया था। सरकार युवा मितान क्लब के पदाधिकारियों को डरा धमका रही है। इसी संदर्भ में बैठक में भूपेश बघेल से बात हुई होगी। हम लोग बाहर रहे होंगे इसलिए शामिल नहीं हो पाए।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में शिव महापुराण कथा से लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, 24 लोग घायल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles