Advertisment
छत्तीसगढ़

होटल के कमरे में मिली युवती की संदिग्ध लाश, युवक फरार, जांच में जुटी पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा। होटल चंदेला के रूम नंबर 207 में युवती की संदिग्ध लाश मिलने से शहर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा कि युवक और युवती एक ही कमरे में रुके थे। सुबह होने पर युवक फरार हो गया। वहीं युवती की लाश बिस्तर पर मिली है। पूरा मामला कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतिका 20 वर्षीय संध्या दास जांजगीर चांपा जिले की अकलतरा मरकाडीह की रहने वाली है। वहीं फरार युवक राकेश कुमार जांजगीर का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची मौके पर पहुंची है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  शादी पार्टी में रसगुल्ला नहीं देने पर विवाद, चाकू घोंपकर नाबालिग की हत्या

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles