Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

मालगाड़ी की टक्कर से टुकड़ों में बंटी सुपरवाइजर की लाश

जांजगीर-चांपा में 5 दिन पहले ही ज्वाइन की थी नौकरी, रेलवे ट्रैक पर बैठा था

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा में मालगाड़ी की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर शव 2 टुकड़ों में मिला है। साथ ही शव को 100 मीटर तक घसीटने के निशान मिले हैं। पूरा मामला नैला कोल साइडिंग ​​​​​​का है।​

मिली जानकारी के मुताबिक मृत सुपरवाइजर का नाम राम गोपाल टंडन (26) है। यह घटना रात लगभग 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। सुबह कोल साइडिंग में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने देखा और पुलिस को सूचना दी गई। राम गोपाल 5 दिन पहले ही मां शारदा लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड में सुपरवाइजर की पोस्ट पर ज्वाइन किया था। सुबह 4 बजे कोल साइडिंग पर काम में था। जहां रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। सुबह कोल साइडिंग में काम करने वाले कर्मचारियों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जहां से पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिजनों ने बताया कि राम गोपाल टंडन अपने घर में इकलौता बेटा था। उसकी 4 मार्च 2021 को शादी हुई थी। शादी हुए 3 केवल साल हुए हैं। एक 11 महीने की बच्ची है। घर में केवल पिता, बहन और पत्नी थे। वही मां और एक बहन पुणे में है। राम गोपाल टंडन अपनी पत्नी, मां और बहन के साथ पुणे में रहकर रोजी मजदूरी का काम करता था, जिसे पुणे से वापस आए हुए केवल 5 दिन हुए थे। वह अपने घर ठठगा बहरा अपनी पत्नी के साथ आया हुआ था। सूरज खंडे सीनियर सुपरवाइजर ने फोन के माध्यम से जानकारी दी। युवक राम गोपाल टंडन के परिजनों को तत्काल में 25 हजार रुपए की मुआवजा राशि की दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व बीजेपी MLA भीमा मंडावी की बेटी ने किया सुसाइड:फंदे से लटकती मिली लाश

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles