Advertisment
क्राइमकोरबाछत्तीसगढ़

असामाजिक तत्वों ने गाड़ियों को किया आग के हवाले

जलकर खाक हो गए दो वाहन

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा. कोतवाली थानांतर्गत पुरानी बस्ती में दो वाहन को आग के हवाले कर दिया गया. आग किसने और क्यों लगाई है इस बात का पता नहीं चल सका है. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरु कर दी है. पुलिस कारणों का पता लगाने में जुट गई है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल को दी. हालांकि दमकल वाहन के आने से पहले वाहन जलकर खाक हो चुका था.

ये घटना पुरानी बस्ती की है. वाहन मालिक का नाम मेहराब खान है जो पेशे से व्यवसायी है. रोज की तरह अपने काम से वापस लौटने के बाद घर के बाहर टाटा जाइलो वाहन को पिकअप वाहन के बगल में खड़ा कर घर के अंदर चला गया. रात लगभग 3 बजे अचानक ब्लास्ट की आवाज आई. जिसके बाद वह घर के बाहर आकर देखा तो उसके घर के बाहर दोनों वाहन धू-धू कर जल रहे थे. वाहन मालिक ने तत्काल आसपास के लोगों को आवाज दी. जिसके बाद बस्ती के लोग एकत्रित हो गए.

इसे भी पढ़ें:  गलत सिग्नल पर चलाई गई ट्रेन, मेमू ट्रेन के मृत चालक के खिलाफ FIR दर्ज, कई स्तरों पर जांच शुरू

इसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस और दमकल वाहन को दी गई. लेकिन दमकल वाहन के आने से पहले वाहन जलकर खाक हो चुका था. मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. मकान मालिक की मानें तो ये बस्ती में ही रहने वाले असामाजिक तत्वों की करतूत हो सकती है. इससे पहले भी इस क्षेत्र में आगजनी की घटना घट चुकी है.

कोतवाली थाना प्रभारी नितिन उपाध्याय ने बताया कि मकान मालिक मेहराब खान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वहीं जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले ले जा रहे हैं. पुलिस ने दावा किया की बहुत जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.

इसे भी पढ़ें:  जगदलपुर महापौर पर कांग्रेस पार्षद का भद्दा कमेंट, ‘मस्त साड़ी पहनी हो, गालों की चमक बढ़ रही है’

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles