Advertisment
छत्तीसगढ़

बीजापुर में कन्या आवासीय विद्यालय में छात्रा ने दी जान, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर: कन्या आवासीय विद्यालय में नवीं की छात्रा ने जान दे दी. छात्रा ने ये घातक कदम क्यों उठाया अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है. छात्रा की मौत की खबर आवासीय विद्यालय प्रबंधन ने परिजनों को दी. स्थानीय पुलिस अब छात्रा के परिजनों और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है.

कन्या आवासीय विद्यालय में छात्रा ने दी जान: मृतक छात्रा नवीं कक्षा में पढ़ती थी. छात्रा को अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए परिजनों ने उसका नामांकन कन्या आवासीय विद्यालय में कराया था. परिवार वाले भी बेटी के जान देने से दुखी हैं. परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी ने क्यों जान दी उनको इस बात की कोई जानकारी नहीं है. परिवार वाले आवासीय विद्यालय के अधीक्षिका पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस पार्षदों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का फरमान : चुनाव लड़ना है तो जमा करो पांच महीने का वेतन

नवीं की छात्रा ने उठाया घातक कदम: मृतक छात्रा के साथ पढ़ने वाली बच्चियां रात के वक्त खाना खाने के लिए नीचे गईं. साथी छात्रों ने मृतक छात्रा को भी खाना खाने के लिए बुलाया लेकिन वो उनके साथ नीचे नहीं गई. साथी छात्रों का कहना था कि उसने खाना खाने से मना कर दिया. साथी छात्रों से उसने कहा कि वो कमरे में ही खाना खा लेगी.

साथी छात्राएं जब लौटी तो मिली छात्रा की लाश: खाना खाकर जब मृतक की साथी छात्राएं लौटी तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है. काफी देर तक जब छात्राओं ने आवाज लगाई तब भी कमरे में कोई हलचल या आवाज नहीं हुई. छात्राओं ने कमरे में बने वेंटिलेटर से अंदर झांककर देखा तो पाया कि छात्रा बेसुध पड़ी है. आनन फानन में आवासीय विद्यालय प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई, रायपुर सहित कई जगहों में बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर मारा छापा

कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया बाहर: आवासीय विद्यालय के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर छात्रा को बेसुध हालत में बाहर निकाला. छात्रा को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्ची की मौत हो चुकी है.

जिला शिक्षा अधिकारी: घटना की सूचना मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने पूरे मामले की जानकारी ली. सिविल सर्जन रतना ठाकुर ने बताया कि शव को फिलहाल मर्च्यूरी में रखा गया है.

पोस्टमार्टम के लिए टीम का गठन: छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए जिला अस्पताल में टीम का गठन किया गया है. गठित टीम की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा. पीएम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को शव अंतिम संस्कार के लिए सौंपा जाएगा.

इसे भी पढ़ें:  पहले नाबालिग किशोर के साथ किया अनाचार, फिर कर दी हत्या... पुलिस ने 12 दिन बाद ऐसे सुलझाई गुत्थी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles