Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़

अनूठी तस्करी : लोहे का पाइप लेकर जा रहे ट्रक में मिली 20 लाख की अफीम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। एसीसीयू टीम व मस्तूरी पुलिस ने पाराघाट टोल प्लाजा में घेराबंदी कर लोहे का पाइप लेकर झारखंड से महाराष्ट्र जा रहे ट्रक को रोक लिया। जांच करने पर ट्रक के अंदर थैले में 2 किलो अफीम मिला, इसकी कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने अफीम व लोहे के पाइप सहित ट्रक जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार की रात राज्य विशेष शाखा से एसपी रजनेश सिंह को झारखंड से ट्रक क्रमांक एमएच 19 जेडी, 7613 में भारी मात्रा में अफीम महाराष्ट्र ले जाने की सूचना दी गई।

एसपी श्री सिंह ने एसीसीयू टीम को उक्त ट्रक को पकड़कर जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। रात 10 बजे एसीसीयू की टीम व मस्तूरी पुलिस पाराघाट टोल प्लाजा पहुंचकर आसपास में तैनात हो गई। आधे घण्टे बाद रात 10.30 बजे जांजगीर बिलासपुर नेशनल हाइवे में जांजगीर की ओर से उक्त ट्रक आया। चालक ने आराम से टोल प्लाजा में गाड़ी खड़े कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने केबिन में ड्राइवर पंजाब अमृतसर सदर गग्गूबुआ निवासी नवनूर सिंह पिता बाज सिंह 28 साल को गाड़ी से नीचे उतारकर पूछताछ की। ड्राइवर गोलमोल जवाब दे रहा था। पुलिस ट्रक के केबिन में खोजबीन की तो ड्राइवर की सीट के पीछे की सीट में एक थैला रखा था। थैला खोलकर देखे तो एक पन्नी में 2 किलो अफीम मिला। एसीसीयू प्रभारी अनुज कुमार ने बताया, जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपए कीमत है। मस्तूरी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अफीम व लोहे के पाइप सहित ट्रक को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:  भारी गर्मी का असर, स्कूलों की छुट्टियां बढाई गई, अब 26 जून को खुलेंगे स्कूल

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles