
नारायणपुर। अबूझमाड़ के घमंडी के जंगल में नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ जारी है। अब तक कई नक्सलियों के मारे जाने और घायल होने की खबर है। मौके से एक वर्दीधारी नक्सली का शव भी बरामद किया गया है।
उल्लेखनीय है कि, पिछले तीन दिनों से नारायणपुर अन्तर्गत माड़ के कोहकमेट थाना के क्षेत्र में संयुक्त अंतर्जिला नक्सल विरोधी अभियान जारी है। इस अभियान में डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ और आईटीबीपी के जवान शामिल हैं। रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।



