Advertisment
भिलाई

भिलाई में एसएसबी जवान ने खुद को मारी गोली, मेन गेट पर नाइट ड्यूटी में था तैनात

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई\दुर्ग: रिसाली स्थित एसएसबी कैंप में जवान ने खुद को गोली मार ली. नेवई टीआई आनंद शुक्ला ने बताया कि “रिसाली स्थित एसएसबी कैंप में जवान ने खुद को गोली मार ली. मंगलवार रात ड्यूटी के दौरान उसने अपनी इंसास राइफल से अपने कनपटी पर गोली चला ली. हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.”

एसएसबी कैंप में जवान ने खुद को मारी गोली: टीआई ने बताया-“ मृत जवान का नाम मनोज कुमार है, जो हरियाणा का रहने वाला है. वह SSB के 28वीं बटालियन में पदस्थ था. मंगलवार रात 8:30 से 11:30 बजे उसकी ड्यूटी मेन गेट पर लगी थी. घटना के दौरान वह ड्यूटी पर ही तैनात था. इसी दौरान रात 9 बजकर 12 मिनट पर 32 साल के एसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से खुद को कनपटी पर गोली मार ली. घटना के बाद वहां मौजूद दूसरे जवान उसे तुरंत सुपेला स्थित स्पर्श हॉस्पिटल लेकर गए. जहां डॉक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया. मृत जवान अंतागढ़ से जनरल ड्यूटी के लिए एसएसबी क्षेत्रीय मुख्यालय भिलाई आया था.”

इसे भी पढ़ें:  अमेरिका का बड़ा बयान- बांग्लादेश में हिंदू नहीं, हिंसा से पूरे देश के अस्तित्व को खतरा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles