Advertisment
Uncategorized

तेज रफ्तार डंपर ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, हादसे में तीन की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पाली. बुधवार तड़के पाली के रोहट थाना इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एंबुलेंस में सवार दो महिला सहित तीन की मौत हो गई. एंबुलेंस खराब होने पर दूसरी एंबुलेंस में मरीज शिफ्ट करने के दौरान यह हादसा हुआ. एम्बुलेंस पालनपुर से जोधपुर मरीज को लेकर जा रही थी. रोहट थाना इलाके के गजनगढ़ के नजदीक यह दुर्घटना हुई. इस एक्सीडेंट के बाद दो महिलाओं के शवों को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.

वहीं एक व्यक्ति की जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. रोहट थाना प्रभारी निरंजन प्रताप सिंह ने बताया कि जालोर जिले के वादानया निवासी अशोक का पालनपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा था और उसकी तबीयत में सुधार होने पर मंगलवार को एंबुलेंस के जरिए उसके परिवार वाले जोधपुर लेकर जा रहे थे. हादसे में मरीज की रिश्तेदार बाड़मेर जिले के बारासन गुड़ामालानी निवासी मोहिनी देवी पत्नी जगराम विश्नोई और पगली देवी पत्नी उदाराम विश्नोई और एंबुलेंस चालक की मौत हो गई, वही एक अन्य एंबुलेंस चालक घायल हो गया. जिसे जोधपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इसे भी पढ़ें:  पत्नी की लाश को बाइक पर बांध कर ले जाता पति! ट्रक की टक्कर से हुई मौत, नहीं मिली कोई मदद

इस तहर पेश आया हादसा : पाली जिले के रोहट थाना इलाके के गजनगढ़ टोल नाके के पास गुजरात के पालनपुर से मरीज को जोधपुर ले जाते वक्त एंबुलेंस के रास्ते में मवेशी आ गया. सड़क पर आए मवेशी से एम्बुलेंस टकरा गई और क्षतिग्रस्त हो गई. एंबुलेंस के क्षतिग्रस्त होने के चलते मरीज को दूसरी एंबुलेंस में शिफ्ट किया जा रहा था, इसी दौरान एक तेज गति से आ रहे डंपर ने एंबुलेंस को चपेट में ले लिया. इस हादसे में एंबुलेंस सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिला डंपर की टक्कर से उछलकर कई फीट दूर सड़क किनारे झाड़ियों में गिरी.

इसे भी पढ़ें:  आईएएस पूजा खेडकर पर FIR दर्ज, UPSC ने उम्मीदवारी रद्द करने का दिया नोटिस, नाम, नंबर, दिव्यांगता सर्टिफिकेट और पता सब फर्जी…

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles