Advertisment
दिल्ली

दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल: शराब घोटाला केस बंद करने की लगा दी गुहार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले मामले में फिर से दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। पूर्व सीएम ने हाईकोर्ट में एक याचिका देते हुए केस में जारी ट्रायल को खत्म करने की मांग की है। केजरीवाल ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें ट्रायल कोर्ट ने ईडी से मिली शिकायत पर संज्ञान लेने का फैसला किया था। इस केस में कल यानी 21 नवंबर को सुनवाई हो सकती है।

21 मार्च को गिरफ्तार हुए थे केजरीवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले अरविंद केजरीवाल को ईडी को ओर से समन जारी किया जा चुका है। इस मामले में भी केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिस पर 12 नवंबर को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ईडी से जवाब मांगा था। बताते चलें कि केजरीवाल इस समय ईडी और सीबीआई केस में जमानत पर जेल से बाहर हैं। उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था, जिस पर भारी बवाल भी हुआ था। इस मामले में आप नेता संजय सिंह और मनीष सिसोदिया भी जेल जा चुके हैं। वे भी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। कोर्ट ने आप के सभी नेताओं को सशर्त जमानत दे दी है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए, केजरीवाल ने कहा, 'चुनाव जीतने के बाद 2100 मिलने लगेंगे'

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles