Advertisment
Accident बिलासपुरकोरबाछत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवरों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में मामा-भांजे की मौके पर मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कटघोरा। कोरबा जिले में एक तेज रफ्तार यात्रियों से भरी बस ने बाइक सवरों को रौंद दिया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. दोनों मृतक रिश्ते में मामा-भांजा बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. यह मामला पाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 130 पर पाली थाना क्षेत्र में रंगोले चौक के पास शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे तेज रफ्तार रॉयल बस ने बाइक को चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि दोनों मृतक दुर्गेशी यादव और अजय कुमार यादव रिश्ते में मामा-भांजा थे जो ग्राम करतली में रहने वाले थे. दोनों बाइक सीजी-12एआर-8962 से घर लौट रहे थे. इस बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर रंगोले चौक को पार करने के दौरान तेज रफ्तार बस ने बाइक को ठोकर मार दिया. हाइवे पर बस की रफ्तार इतनी अधिक थी कि ठोकर के बाद बाइक बस के चक्के में फंस गई और बस बाइक को कुछ दूर तक घसीटती ले गई. इसके बाद बस आगे नहीं बढ़ सकी. वहीं चालक घटना स्थल से फरार हो गया. फिलहाल, मामले में पुलिस बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें:  छग में आचार संहिता लागू : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, शहरी क्षेत्र में 11 फरवरी को मतदान, 15 को मतगणना

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles