Advertisment
छत्तीसगढ़रायपुर

छग में आचार संहिता लागू : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, शहरी क्षेत्र में 11 फरवरी को मतदान, 15 को मतगणना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान शुरू हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह प्रेस कांफ्रेंस ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होंगे। ईवीएम से चुनाव संपन्न कराया जायेगा। प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि कुल 1 लाख 258 पदों पर चुनाव होगा।  ग्रामीण क्षेत्रों में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 31041 है, जिसमें से संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 7128 है। जबकि अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 2161 निर्धारित की गई है।

नगरीय निकाय का चुनाव एक चरण में किया जायेगा। ग्रामीण क्षेत्र के निकाय तीन चरणों में चुनाव होंगे। नगरीय निकाय की चुनाव की प्रकिया 22 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। उसी दिन से नामांकन शुरू हो जायेगा। 22 से शुरू नामांकन, वापसी की अंतिम 31 जनवरी और 11 फरवरी को शहरी क्षेत्र में चुनाव होगा। 15 फरवरी को मतगणना होगा। वहीं पंचायत चुनव 17 फरवरी, 20 फरवरी और 23 फरवरी को चुनाव होगा।
वहीं नगरीय क्षेत्र में कुल 5970 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। 5 वार्डों के उप निर्वाचन के लिए मतदान केंद्रों की संख्या 22 है, जबकि 1531 संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या है। जबकिअति संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 131 है। निर्वाचन आयोग द्वारा साल में 4 बार वोटर लिस्ट में नाम जोड़ा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में 10 नगर पालिका निगम, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायत में होगा चुनाव होंगे। जिसमें जिला पंचायत के 433 सदस्य, जनपद पंचायत के 2973 सदस्य, 11672 ग्राम पंचायत और 160180 वार्ड पंच का भी निर्वाचन होगा।
नगरीय निकाय में इस बार 12 प्रतिशत वोटर बढ़े है, वहीँ ग्रामीण क्षेत्र में 11% प्रतिशत वोटर बढ़े है। चुनाव के लिए 8659 संवेदनशील मतदान केन्द्र, 2293 अति संवेदनशील मतदान केन्द्र है। 1,79,173 अधिकारी कर्मचारी मतदान में तैनात रहेंगे, कुल मतदान केन्द्र 37 हजार 33 है। ग्रामीण मतदान केन्द्र मतपेटियों से चुनाव होगा। दुर्ग, सुकमा,के 5 वार्डों के उप निर्वाचन भी संपन्न होगा।

नगर पालिका आम निर्वाचन में इतने महिला और पुरुष 

इसे भी पढ़ें:  नक्सली हमले में फिर बीजेपी नेता की हत्या

22,00 525, पुरुष,
2273232 महिला मतदाता,
512 अन्य कुल
44,74269

     

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles