Advertisment
Accidentमध्यप्रदेश

खड़े डंपर से टकराई तेज रफ्तार जीप, आठ की मौके पर मौत, बुजुर्ग जख्मी, मृतकों में पुलिस जवान भी शामिल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धार जिले में बुधवार रात भीषण हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कार खड़े डंपर में जा घुसी। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, एक व्यक्ति घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अफरा तफरी का महौल निर्मित हो गया।

हादसे के बाद डंपर लेकर भाग निलका चालक 
धार जिले में बेटमा के पास तेज रफ्तार कार (MP 43 BD 1005) सड़क पर खड़े रेत लोड डंपर में जा घुसी। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, वृद्ध भोगों पिता दलसिंह घायल हैं। यह लोग बाग टांडा से गुना जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद डंपर चालक वाहन लेकर भाग निकला। मृतक में शामिल शख्स कमलेश के पास से पुलिस का कार्ड भी मिला है। शिवपुरी में पोस्टिंग दर्ज है। फिलहाल, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  BIG BREAKING:हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़..40 की मौत:ज्यादातर महिलाएं और बच्चे; 100 से ज्यादा लोग बेहोश

एएसपी इंदौर रुपेश द्विवेदी ने 8 लोगों के मौत की पुष्टि की है। बताया कि हादसा बुधवार रात 10.30 बजे हुआ है। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से चपक गई। आसपास के लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। बाद में पुलिस और प्रशासन की टीमें भी एंबुलेंस लेकर पहुंचीं।

सभी मृतक गुना जिले के रहने वाले 
बताया गया कि मृतक गुना जिले के रहने वाले हैं। अलीराजपुर के बोरी गांव में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। मृतकों में एक महिला और एक पुलिस जवान भी शामिल है। सभी के शव बेटमा अस्पताल में रखवाए गए थे। सुबह पोस्टमार्टम कराने की तैयारी है।

इसे भी पढ़ें:  कॉलेज टीचर ने ऐसा क्या मांगा कि नर्सिंग छात्रा ने काटा खुद का गला, कारण जानकर रह जाएंगे दंग

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles