Advertisment
Uncategorized

‘गैंगरेप में गिरफ्तार हुआ है बेटा’, इतना सुनते ही ‘सीबीआई एसएसपी’ को मां ने थमा दिए 75000, सच्‍चाई जान हो गई बेहोश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि इस समय पूरा देश साइबर ठगों से परेशान है. आलम यह है कि लोगों को जागरूक करने के बावजूद साइबर ठग वारदात को लगातार अंजाम दे रहे हैं. हर दिन कोई नया पैतरा निकालकर वे लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. ऐसा ही एक मामला बुलंदशहर के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र की वीसा कॉलोनी से सामने आया है. यहां बैंककर्मी की पत्नी को साइबर ठगों करीब 4 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा और 75 हजार की ठगी कर ली.

सीबीआई एसएसपी बनकर साइबर ठग ने कहा कि आपके बेटे को गैंगरेप में गिरफ्तार किया गया है.  गिरफ्तार करने की बात कहकर उनसे 75 हजार रुपए ठग लिए. वही डिजिटल अरेस्ट के दौरान महिला साइबर ठगों के आगे गिड़गिड़ाती रही कि मेरे बेटे को छोड़ दो. महिला उस वक्त घबरा गई जब उन्होंने बेटे की आवाज सुनाई. बेटे की आवाज सुनकर महिला घबरा गई और साइबर कैफ़े से 75 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए. जिसके बाद 25 हजार रुपए और डालने ही जा रही थी कि इसी दौरान उनका बेटा नौकरी से वापस घर आ गया. बेटे को सामने देख उनके होश उड़ गए और वह बेहोश हो गई. पूरी घटना 20 सितंबर की है और 8 नवंबर को इस मामले में थाना नगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू क है.

इसे भी पढ़ें:  Haryana Assembly Election 2024: बेकाबू हुई भीड़ तो दीपेंद्र हुड्डा को छोड़ हेलीकॉप्टर ले उड़ा पायलट

बेटे को छोड़ने के एवज में मांगी गई रकम
महिला सीमा खान के मुताबिक 20 सितंबर को कॉल कर उसके बेटे को रेप केस में फंस जाने का डर दिखाकर 2.50 लाख रुपये की डिमांड की गई. जिसके बाद सीमा ने साइबर कैफे के माध्यम से 75 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए थे. बीसा कालोनी भूड क्षेत्र निवासी मोहम्मद आसिम ने तहरीर देकर बताया कि 20 सितंबर को उसके घर के एक मोबाइल पर कॉल आई. कॉल को उसकी मां ने रिसीव किया. कॉलकर्ता ने उसकी मां को बताया कि तुम्हारा बेटा रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया है. अगर उसे बचाना चाहती हो तो 2.50 लाख रुपये देने होंगे. रुपये मिलने पर उसे अभी छोड़ दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:  वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक का JDU ने खुलकर किया समर्थन, ओवैसी बोले- BJP मुसलमानों की दुश्मन

4 घंटे तक बनाया डिजिटल अरेस्ट
पीड़ित के अनुसार बेटे के रेप केस में फंसने की बात सुनकर उसकी मां घबरा गईं और उन्होंने साइबर कैफे जाकर तीन बार में 75 हजार रुपये बताए गए खाते में ट्रांसफर करा दिए. करीब 4 घंटे वह डिजिटल अरेस्ट रही. जब वह शाम को घर लौटा तो उन्हें आरोपियों द्वारा ठगी किए जाने का पता चला. नगर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. जानकारी देते हुए बुलंदशहर एएसपी सिटी ऋजुल ने बताया कि साइबर टीम की मदद से आरोपियों का पता लगाने की कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:  भाजपा नेता विनोद तावड़े ने राहुल, खड़गे और सुप्रिया श्रीनेत को 100 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles