Advertisment
Uncategorized

छापेमारी से घबराया इंजीनियर, खिड़की से फेंकने लगा नोटों की गड्डी, लाखों रुपये जब्त

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बेंगलुरु: कर्नाटक लोकायुक्त के अधिकारियों ने मंगलवार तड़के राज्य के कई स्थानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई कथित तौर पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर की गई. लोकायुक्त द्वारा दावणगेरे, धारवाड़, बेलगावी, हावेरी और बीदर समेत राज्य के अन्य जिलों में सरकारी अधिकारियों के घरों और कार्यालयों में दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

लोकायुक्त अधिकारियों ने हावेरी में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के उप-विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर (एई) काशीनाथ भजनत्री के कार्यालय और घर पर भी छापेमारी की. जैसे ही लोकायुक्त अधिकारियों ने छापेमारी की, काशीनाथ भजनत्री ने अपने घर की खिड़की से लाखों रुपये बाहर फेंक दिए.

इसे भी पढ़ें:  गंगोत्री में जाम में फंसे मप्र के तीन श्रद्धालुओं की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

अधिकारियों ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस मंगलवार सुबह हावेरी शहर के बसवेश्वर नगर क्षेत्र में स्थित काशीनाथ भजनत्री के आवास पर पहुंची. इस दौरान काशीनाथ भजनत्री ने खिड़की से 9 लाख रुपये की गड्डी बाहर फेंकी. इसके अलावा उन्होंने 2 लाख रुपये बिस्तर में लपेटे हुए थे. लोकायुक्त एसपी एमएस कौलापुरे ने बताया कि लोकायुक्त पुलिस ने घर से कुल 14 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं.

लोकायुक्त पुलिस ने हावेरी शहर में महिला एवं बाल कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर श्रीनिवास अलादरती के घर पर भी छापेमारी की. इस दौरान अधिकारियों द्वारा घर की तलाशी ली गई.

लोकायुक्त अधिकारियों ने हावेरी जिले के रानेबेन्नूर में महिला एवं बाल कल्याण विभाग की पर्यवेक्षक के रूप में कार्यरत ज्योति शिगली के घर पर भी छापेमारी की.

इसे भी पढ़ें:  आखिर क्यों साल में दो बार मनाते हैं बिग-बी अपना जन्मदिन? जानकर हैरान रह जाएंगे…

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सहायक निदेशक के घर पर छापेमारी
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सहायक निदेशक कमल राज के दावणगेरे स्थित घर पर छापेमारी की गई. लोकायुक्त एसपी एमएस कौलापुरे के नेतृत्व में निरीक्षक मधु सूदन और प्रभु समेत 10 से अधिक कर्मी छापेमार कार्रवाई में शामिल थे.

धारवाड़ में केआईएडीबी एईई के घर पर छापेमारी
लोकायुक्त अधिकारियों ने कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड (केआईएडीबी) एईई (असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) गोविंदप्पा भजन्त्री से संबंधित छह स्थानों पर छापेमारी की. इनमें से तीन धारवाड़ में, दो सावदत्ती तालुक में और एक नरगुंडा में हैं. बेलगावी लोकायुक्त अधिकारियों ने गोविंदप्पा भजनत्री के रिश्तेदारों के सावदत्ती तालुक के उगरागोला स्थित फार्म हाउस पर छापा मारा.

इसे भी पढ़ें:  सेवा सहकारी समिति में अध्यक्ष मनोनीत होने वाले कार्यकर्ताओं ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल से आशीर्वाद लिया

बीदर में लोकायुक्त का छापा
लोकायुक्त डीएसपी हनुमंत के नेतृत्व में जिला प्रशिक्षण केंद्र के सहायक निदेशक रविंद्र कुमार रोट्टी के आवास और कार्यालय पर छापा मारा गया. लोकायुक्त पुलिस ने बीदर और बेंगलुरु में एक-एक आवास तथा नौबाद में एक कार्यालय पर एक साथ छापा मारा. जिला प्रशिक्षण केंद्र के सहायक निदेशक बनने से पहले रविंद्र कुमार ने बीदर डीसी कार्यालय और बीबीएमपी में अधिकारी के रूप में काम किया.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles