Advertisment
Uncategorized

गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए बना झपटमार: मौज कराने के लिए बड़े होटल में मनाना चाहता था बर्थडे, गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली पुलिस ने द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ ने दो झपटमारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल और एक स्कूटी बरामद की है। आरोपियों की पहचान प्रतीक उर्फ ईशु और रवि के रूप में हुई है। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी है।

गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए बना झपटमार

आरोपित प्रतीक अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने और उसका जन्मदिन एक बड़े होटल में मनाना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थी। ऐसे में उसने मोबाइल फोन की झपटमारी करना शुरू कर दिया। झपटे हुए मोबाइल फोन को बेचकर वह पैसों इकट्ठे कर रहा था। ताकि गर्लफ्रेंड का जन्मदिन शानदार तरीके से मनाया जा सके।

इसे भी पढ़ें:  मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, कई लोग गंभीर रूप से घायल, यूपी-बिहार जाने के लिए उमड़े थे लोग

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली की, दो युवक स्कूटी पर ककरौला पार्क के पास घूम रहे हैं। जिस स्कूटी पर वह घूम रहे हैं उसका इस्तेमाल उत्तम नगर इलाके में झपटमारी के दौरान किया गया था। सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम को एक्टिव किया और इसके बाद जाल बिछाकर आरोपितों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के पास से दो मोबाइल भी बरामद किए हैं।

पूछताछ में किया खुलासा

पूछताछ में आरोपी प्रतीक ने खुलासा किया वह अपनी गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने के लिए उसका जन्मदिन एक बड़े होटल में मनाना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसा नहीं था। इसलिए उसने मोबाइल छीनकर बेचने की योजना बनाई। आरोपी प्रतीक सेक्टर 15, द्वारका में रहता है। वह जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय है। रवि हरि विहार में रहता है और ककरौला में जूते की दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम करता था।

इसे भी पढ़ें:  पति ने पत्नी को पिलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक, कर दिया दोस्त के हवाले, फिर क्या हुआ...

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles