Advertisment
महाकुंभ 2025

‘इतने बड़े आयोजन में छोटी-मोटी घटनाएं हो जाती हैं,’ महाकुंभ भगदड़ पर योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

हरदोई. महाकुंभ क्षेत्र में मची भगदड़ में मृतकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. मरने वालों का आंकड़ा 20 तक जा पहुंचा है. हालांकि, मौत के आंकड़ों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. वहीं घटना में 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं की घायल होने की खबर है. वहीं भगदड़ को लेकर योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद का विवादित बयान सामने आया है. संजय निषाद ने कहा, इतने बड़े आयोजन में छोटी-मोटी घटनाएं हो जाती हैं. जनता से अपील है अफवाहों पर ध्यान न दें. जहां जगह मिले, वहीं स्नान कर लें.

बता दें कि महाकुंभ क्षेत्र में बीती रात 2 बजे अचानक भगदड़ मच गई थी. जिसमें 15 लोगों की मौत की खबर है. हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और अन्य प्रशासनिक इकाइयां पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया. संगम तट पर दर्जनों एम्बुलेंस मौजूद है. लगातार घायलों को निकला जा रहा है. घायलों को अलग-अलग अस्पताल में एडमिट किया गया है.

इसे भी पढ़ें:  अमित शाह ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी, कहा- महाकुंभ सनातन संस्कृति का अद्वितीय प्रतीक

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांतिपूर्वक मेले में भाग लें और संयम बनाए रखें. सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं. प्रशासन का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है.

क्यों मची भगदड़?

महाकुंभ में भगदड़ की खबर पर विशेष कार्याधिकारी कुंभ मेला प्राधिकरण अकांक्षा राणा का बयान आया है. उन्होंने कहा, “संगम नोज पर बैरियर टूटने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें:  कड़ी सुरक्षा के बीच महाकुंभ से रवाना हुए 73 देशों के प्रतिनिधिमंडल, संगम में लगाई डुबकी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles