Advertisment
नई दिल्ली

सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, 9 भारतीयों की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

नई दिल्ली : सऊदी अरब के पश्चिमी क्षेत्र में जीजान के पास एक सड़क दुर्घटना में नौ भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. हादसे पर जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जानकारी देते प्रभावित परिवारों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दियाय साथ ही दूतावास की ओर से कहा गया है कि वह स्थानीय अधिकारियों और परिवारों के संपर्क में है.

जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक्स पर कहा, “हम सऊदी अरब के पश्चिमी क्षेत्र में जीजान के पास एक सड़क दुर्घटना में 9 भारतीय नागरिकों की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं.” दूतावास ने कहा कि वाणिज्य दूतावास पूरी सहायता प्रदान कर रहा है और अधिकारियों और परिवारों के संपर्क में है. दूतावास ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है और पूछताछ के लिए एक डेडिकेटेड हेल्पलाइन स्थापित की है.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में नौ भारतीय नागरिकों की दुखद मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने पीड़ितों के परिवारों को पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया.

विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स पर लिखा, “इस दुर्घटना और जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुख हुआ. जेद्दा में हमारे महावाणिज्य दूतावास से बात की, जो संबंधित परिवारों के संपर्क में हैं. वह इस दुखद स्थिति में उन्हें पूरा सहयोग दे रहे हैं.”

हेल्पलाइन नंबर जारी
वाणिज्य दूतावास ने आगे की जानकारी प्राप्त करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 8002440003 (टोल फ्री), 0122614093, 0126614276, 0556122301 (वॉट्सएप) कायम किया गया है.

इसे भी पढ़ें:  BREAKING : विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद रविंद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 को कहा ‘अलविदा’

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles