Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

रायपुर के जूक क्लब में विवाद के बाद शोएब ढेबर गिरफ्तार, कोर्ट में किया जाएगा पेश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित जूक क्लब में के बाहर विवाद के बाद शराब घोटाले में जेल में बंद अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्लब के पार्किंग में एक युवक की गाड़ी रिवर्स करने के दौरान विवाद हुआ। जिसके बाद शोएब और उसके दोस्तों ने युवक को पीट दिया। आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। शोएब रायपुर महापौर एजाज ढेबर का भतीजा है।

तेलीबांधा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पूरा विवाद बुधवार रात 11 बजे के आस-पास हुआ। शोएब अपने दोस्तों के साथ जूक क्लब-बार गया हुआ था। इस दौरान पार्किंग में गाड़ी बैक करने के दौरान मोमिन खान से उसका विवाद हो गया। जिसके बाद शोएब और उसके दोस्तों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। शोएब ने युवक के गाल पर तमाचे जड़ दिए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शोएब को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:  एक और कांग्रेसी पीछे हटा : बसना नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने वापस लिया नाम, भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध चुनी गईं

प्रतिबंधात्मक धारा में रातभर थाने में रखा गया

इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शोएब को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। प्रतिबंधात्मक धाराओं में पुलिस ने उसे रातभर थाने में रखा। पुलिस गुरुवार को आरोपित शोएब को कोर्ट में पेश करेगी।

सिविल लाइन थाने में भी दर्ज है केस

इमरान मेघजी ने एक महीने पहले सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी। उसमें शोएब ढेबर के साथ अन्य को आरोपित बनाया गया। वहीं युवती ने साइबर स्टाकिंग की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। लड़की के मोबाइल से जानकारी निकलवाने के लिए छेड़छाड़ की गई।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles