Advertisment
Uncategorized

कुंवारे लोग रोज मंगा रहे थे 10-15 पार्सल, डिलीवरी से तंग आकर सोसायटी गार्ड ने की शिकायत, फिर तो गजब ही हो गया

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट में यूजर ने अपने चचेरे भाई की बिल्डिंग के एक नोटिस की तस्वीर साझा की है। जिसमें सोसायटी प्रेसिडेंट ने रोजाना 10-15 पार्सल मंगाने वाले कुंवारे निवासियों को लेकर एक गाइडलाइन जारी की है। जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है। यूजर्स इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

जहां कुछ लोगों का कहना है कि रोजाना 10-15 बार सामान की डिलीवरी मंगवाना गलता है तो वहीं कुछ यूजर्स सिक्योरिटी गार्ड को बक्शीश देने की बात भी कर रहे हैं। कुल मिलाकर यह गाइडलाइन सिक्योरिटी गार्ड की कंपलेन के बाद ही सोसायटी प्रेसिडेंट ने बनाई है। यह मामला नई दिल्ली का बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  महिलाओं को बताया पब्लिक प्रॉपर्टी: Zakir Naik बढ़ा रहा है बलात्कारियों का हौसला, कही ये बात…

हद से ज्यादा डिलीवरी मांगने पर भेजा नोटिफिकेशन

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर वायरल लेटर बिल्डिंग में स्थित एफ-ब्लॉक में ज्यादा डिलीवर मंगाने को लेकर लिखा गया है। इस लेटर में सोसायटी प्रेसिडेंट ने लिखा है कि हमारे सोसायटी के चौकीदारों ने कल शाम RWA सदस्यों को एक शिकायत के संबंध में मीटिंग के लिए बुलाया था। जो पिछले 7 वर्षों से हमारे साथ है, उन्होंने कहा कि फेस्टिवल सीजन के दौरान बड़ी संख्या में पार्सल आते है। ऐसे में उनके काम करने में बाधा आती है।

लेटर में आगे उन्होंने लिखा कि हमारी सिक्योरिटी टीम बेहद ही हेल्पिंग और किसी भी प्रकार के ऑनलाइन ऑर्डर आने पर वे डिलीवरी कर्मियों का पूरा सहयोग करती है। लेकिन ऐसा करते हुए पिछले कुछ दिनों में उन्हें काफी परेशानी आ रही है।

इसे भी पढ़ें:  ईशिका फाउंडेशन ने प्रकृति संरक्षण के लिए किया काम, शारदा विहार विकास समिति के सहयोग से लगाए पौधे

प्रेसिडेंट ने लिखा कि फ-ब्लॉक में रहने वाले कुछ कुंवारे लोगों की रोजाना 10-15 डिलीवरी मिलती है। ऐसे में हम सभी से अपील करते है कि वह ज्यादा से ज्यादा रोजाना 1-2 ऑर्डर ही मंगवाया करें। वरना आप डिलीवरी बॉय से बातचीत के लिए एक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड रख सकते हैं।

X पर इस पोस्ट को @upshagunn नाम के यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा-सोसायटी के प्रेसिडेंट भी अजीब होते है! मेरे चचेरे भाई की बिल्डिंग को एक दिन में बहुत सारे पार्सल प्राप्त करने के लिए चेतावनी मिली।
​

​इस पोस्ट को अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। वहीं साढ़े 4 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इस पोस्ट को लाइक भी किया है।

इसे भी पढ़ें:  श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में न्यायालय का बड़ा फैसला, रास्ता हुआ साफ

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles