Advertisment
छत्तीसगढ़जशपुर

25 साल की महिला ने 16 साल के लड़के को प्रेम जाल में फंसाकर किया शारीरिक शोषण

contact for Ad1
S G Travels

जशपुरनगर। 16 वर्षीय किशोर को अपने प्रेम जाल में फांस कर उसका शारीरिक शोषण और अपहरण करने के मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय महिला कि गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोर के पिता ने 27 अगस्त को शिकायत दर्ज कराया था कि उसका बेटा 22 अगस्त को फुटबाल मैच देखने के नाम से घर से निकल कर लापता हो गया था।

किशोर के गायब होते ही गांव से महिला भी हो गई थी गायब

किशोर के स्वजनों ने अपहरण की आशंका जताई थी। मामले में अज्ञात आरोपित के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने जांच शुरू की। मुखबिरो के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि जिस दिन से किशोर गायब है,उसी दिन से गांव से एक एक विवाहित महिला भी लापता है।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी की हत्या के बाद राज छिपाने के लिए पति ने रचि साजिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोल दी पोल

हरियाणा में मिला अपहरित बालक

साइबर सेल के सहयोग से मामले की जांच करने पर पुलिस को जानकारी मिली कि महिला हरियाणा के सैफीदोन थाना क्षेत्र के सानपुर गांव में है। कुनकुरी पुलिस की टीम ने इज गांव में छापा मार कर महिला के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान अपहरित बालक पुलिस को मिला।

बालक ने पुलिस को सुनाई आपबीती

महिला और किशोर को संरक्षित कर टीम कुनकुरी ले आई। पुलिस को दिए गए बयान में पीड़ित ने बताया की लगभग 6 माह पूर्व आरोपित महिला से उसका परिचय हुआ था। महिला ने उसे बहला फुसला कर अपने जाल में फांस कर उसका शारीरिक शोषण करने लगी। एक दिन उसे बिना रोक-टोक के रहने की झांसा देते हुए हरियाणा ले आई।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर एयरपोर्ट में पार्किंग की नई दरें जारी: कार पार्किंग 20 रुपए महंगी, 28 अक्टूबर से लागू होगी शुल्क

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137 (2)और पाक्सो एक्ट की धारा 6 के अंतर्गत अपराध क़ायम कर आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles