Advertisment
Uncategorized

ईद की नमाज को लेकर बवाल: मेरठ में झड़प, कई लोग घायल, मुरादाबाद-सहारनपुर में भी तनाव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

ईद के मौके पर आज सुबह से मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा कर रहे हैं। वहीं यूपी में कई जगहों में मारपीट से उपजे तनाव की खबरें भी सामने आई हैं। मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के कस्बा सिवालखास में मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद गोली चली जिससे एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है। मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच में जुटी है।। बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच आपसी विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद पथराव और मारपीट हुई और गोली भी चली। इस बवाल में आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकिदोनों पक्षों में से अभी किसी ने पुलिस को तहरीर नही दी है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आ गई है। जानी एस ओ के मुताबिक आज सुबह यह घटना हुई है, तहरीर मिलने पर.कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें:  कश्मीरी पंडितों पर बोलते वक्त फिसली राहुल गांधी की जुबान, कहा – PoK से जो रिफ्यूजी आए हैं…

वहीं, हापुड़ में ईद की नमाज के दौरान पुलिस और नमाजियों के बीच जमकर बहस हुई। ईदगाह में जगह भरने के बाद पुलिस ने नमाजियों को रोका था, रोकने से नमाजी नाराज हो गए थे। बाद में पुलिस के समझाने पर नमाजी वापस लौटे। इसकी वजह ये थी कि पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर नमाज पढ़ने की व्यवस्था की थी। कोतवाली क्षेत्र की ईदगाह रोड का मामला है।

सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा लहराया। वहीं, कुछ नमाजियों ने हाथ पर काली पट्टी भी बांधी। मुरादाबाद में ईदगाह में नमाज अदा करने को लेकर पुल‍िस और अकीकतमंद आमने-सामने आ गए।

मुरादाबाद पुलिस ने सड़क से लेकर गलियों में खुद अनाउंसमेंट करके नमाजियों को ईदगाह में नमाज पढ़ने के बुलाया। इतना ही नहीं एक पुलिस अधिकारी हाथ में माइक लेकर ये बोल रहे थे कि जल्दी जल्दी आ जाएं नमाज शुरू होने में केवल इतने मिनट शेष रह गए इसके बाद दूसरी शिफ्ट में नमाज कराई जाएगी। ये बात वो खुद बोल रहे थे और वहां मौजूद वालंटियरों से भी लोगों को बुलाने की बात बोल रहे थे। पुलिस अधिकारी द्वारा किए जा रहे एनाउंसमेंट को सुनकर नमाजी भी गलियों में से ईदगाह की तरफ भागते नजर आए।

इसे भी पढ़ें:  घर से भागी नवविवाहिता के साथ रेप: पति के पास कोलकाता जा रही थी, मदद के बहाने युवक ने लूटी अस्मत

 

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles