Advertisment
जरूरत की खबर

पेट्रोल डीजल के बाद अब CNG हुई महंगी, जानिए क्या है नया रेट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महंगाई से जूझ रहे लोगों को एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है। पेट्रोल डीजल की कीमते बढ़ने के बाद अब CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) के दाम बढ़ गए है। इस मूल्य वृद्धि का व्यापक असर आम जनता पर पड़ेगा, खासकर उन लोगों पर जो अपने वाहनों में CNG का उपयोग करते हैं या जिनका व्यापार इससे जुड़ा है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतें बढ़ गई हैं। सीएनजी के दाम में एक रुपए प्रतिकिलो की बढ़ोतरी गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

मार्च में 2.50 रुपए की हुई कटौती

राहत की बात यह है कि करनाल और कैथल में सीएनजी की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले मार्च 2024 में सीएनजी के दाम में 2.50 रुपए की कटौती हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  इस देश में पाकिस्तानी भिखारियों की बाढ़; फटकार के बाद पाकिस्तान ने भिखारियों को रोकने लिए उठाया कदम

जानिए क्या है नया रेट

देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी 74.09 प्रति किलोग्राम में बिक रही थी। अब एक रुपए की बढ़ोतरी के साथ 75.09 प्रति किलोग्राम हो गया है। गुरुग्राम में सीएनजी के दाम नहीं बढ़े है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 78.70 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर सीएनजी के दाम 79.70 रुपए प्रति किलो में हो गया।

महंगाई का असर

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बाद अब CNG की कीमतों में वृद्धि से आम लोगों की जेब पर और अधिक भार पड़ेगा। परिवहन लागत में वृद्धि होगी, जिससे विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें भी बढ़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:  जानलेवा साबित हुई पूड़ी, एक साथ खा ली तीन पूड़ियां, गले में अटकने से 11 साल के मासूम की मौत

परिवहन क्षेत्र पर असर

ऑटो रिक्शा, टैक्सी, और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों के किराए में वृद्धि हो सकती है।
लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी सेवाओं की लागत भी बढ़ेगी, जिससे आवश्यक वस्तुओं की कीमतें प्रभावित होंगी। 

व्यावसायिक प्रभाव

व्यापारियों और छोटे उद्यमियों को भी इस मूल्य वृद्धि का सामना करना पड़ेगा। उनके उत्पादों और सेवाओं की लागत बढ़ेगी, जिससे उनका लाभ मार्जिन कम हो सकता है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles