Advertisment
छत्तीसगढ़

दुर्ग में महिला की जली लाश मिलने से फैली सनसनी, साइट पर धारदार हथियार बरामद

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

उतई: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला पुरई गांव के पास नहर किनारे स्थित खुले मैदान का है, जहां सुबह टहलने निकले लोगों ने जलता हुआ शव देखकर तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। उतई पुलिस के मुताबिक, महिला की पहले धारदार हथियार से हत्या की गई और उसके बाद सबूत छुपाने की नीयत से शव को आग लगा दी गई। मृतका की पहचान अब तक स्थापित नहीं हो सकी है।

मौके का विस्तृत निरीक्षण SSP विजय अग्रवाल, एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा, SDOP पाटन अनूप लकरा, टीआई महेश ध्रुव के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वाड टीम ने किया। जांच के दौरान शव के पास महिला की एक चप्पल और एक धारदार हथियार पाया गया, जिससे इस बात की संभावना और मजबूत हो गई कि हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस मृतका की पहचान के लिए आसपास के गांवों में जानकारी जुटा रही है ताकि किसी सुराग से उसकी पहचान सुनिश्चित हो सके। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण सबूत भी इकट्ठा किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस कर्मी का ट्रक ड्राइवर से खुलेआम पैसे लेते वीडियो वायरल, ASP ने कहा- जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई, देखें वीडियो

एसडीओपी अनूप लकरा ने बताया कि पुरई गांव के करगाडीह रोड किनारे नहर के पास जली हुई लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। घटनास्थल से मिले हथियार और अन्य वस्तुएँ इस बात की पुष्टि करती हैं कि यह मामला हत्या का है। मृतका की पहचान के बाद संदिग्धों तक पहुंचने और घटना की पूरी कड़ी जोड़ने की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles